today weather report
today weather report
अक्टूबर महीने का आज दूसरा दिन है. मौसम विभाग ने आज के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक 2 अक्टूबर को यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा समेत 22 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. पहाड़ी राज्यों में बारिश परेशानी खड़ी कर सकती है. पूर्वी भारत और सीमांचल में बिजली और वज्रपात से दिक्कत हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं किस राज्य कैसे मौसम रहेगा?
उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है. इसमे मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, बहराइच, गोंडा, कानपुर, उन्नाव, कन्नौज, सीतापुर, बरेली, एटा, फिरोजाबाद, कासगंज, रामपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया के साथ बलिया में भी बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. यूपी की राजधानी में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार बारिश और आंधी का अलर्ट-
मौसम विभाग ने बिहार में भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुमानों के मुताबिक वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर और कटिहार जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ आंधी भी चल सकती है. पटना का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
राजधानी दिल्ली का क्या है हाल?
देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है. विभाग के मुताबिक गांधी जयंती यानी 2 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी चल सकती है. दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
हिमाचल प्रदेश का कैसा रहेगा मौसम?
IMD ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में बारिश का अनुमान लगाया है. सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा, सिरमौर और किन्नौर में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मनाली में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
जम्मू-कश्मीर का मौसम-
जम्मू-कश्मीर में भी बारिश की संभावना है. इसके साथ ही आंधी भी चल सकती है. पुंछ, रामबन, कठुआ, राजौरी, अनंतनाग, बारामूला और सांबा में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.
कैसे रहेगा राजस्थान का मौसम?
राजस्थान के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. इसमें भिलवाड़ा, टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, बूंदी, जयपुर, अजमेर और उदयपुर में भारी बारिश हो सकती है. इश दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
ये भी पढ़ें: