scorecardresearch

4th November 2026 Weather: 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, दिल्ली-यूपी का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के मुताबिक 4 नवंबर को देश के 19 राज्यों में बारिश का अलर्ट है. इस दौरान कई जगहों पर आंधी चलने की चेतावनी है. इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं. उत्तर भारत में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है.

Advertisement
Weather Update Weather Update

आईएमडी के मुताबिक आज यानी 4 नवंबर को देश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती तूफान का असर सबसे ज्यादा ओडिशा, आंध प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में पड़ेगा. पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में आंधी और वज्रपात हो सकती है. जबकि पहाड़ी इलाकों में बारिश के चलते लैंडस्लाइड का खतरा है.

पश्चिम बंगाल का मौसम-
पश्चिम बंगाल के बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दुर्गापुर, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

दिल्ली-एनसीआर का मौसम-
दिल्ली में मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है. तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. 4 नवंबर को हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है. दिल्ली में 4 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी में बारिश का अलर्ट-
विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट है. मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गोरखपुर में बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार-झारखंड में बारिश की चेतावनी-
बिहार के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट है. गया, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद, रोहतास, वैशाली, बक्सर, समस्तीपुर, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर में बारिश हो सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची, पलामू, दुमका, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद में बारिश का अलर्ट है. रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजस्थान में मौसम-
राजस्थान में भी मौसम बदल रहा है. जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें: