Weather
Weather
देश में लगातार 2 चक्रवाती तूफानों के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है. आईएमडी के मुताबिक 5 नवंबर को देश के 15 राज्यों में बारिश हो सकती है. इसके साथ भी हवाओं का रूख बदल नजर आएगा. कई राज्यों में खतरनाक आंधी चल सकती है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान में गिरावट हो सकती है तो मैदानी इलाके में तेज बारिश से मौसम ठंडा हो सकता है.
तमिलनाडु-पुडुचेरी में बारिश-
आईएमडी के मुताबिक आज यानी 5 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसके साथ ही कोस्टल आंध्र प्रदेश और यनम में भी बारिश हो सकती है. इन इलाकों के साथ रायलसीमा में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश हो सकती है और बिजली कड़कने के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इस दौरान कर्नाटक के भी कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं. केरल में भी कई जगहों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है.
मध्य भारत में मौसम-
मध्य भारत में कल यानी 4 नवंबर से ही मौसम बदला है. कई जगहों प बारिश हो रही है. आज यानी 5 नवंबर को विदर्भ इलाके में बारिश की संभावना है. जबकि छत्तीसगढ़ में भी कहीं-कहीं तेज बारिश का अलर्ट है. कई जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है. छक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.
पूर्वी भारत में भी बारिश-
पूर्वी भारत में भी आज मौसम का मिजाज बदला नजर आएगा. अंडमान और निकोबार आईलैंड और ओडिशा में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके साथ ही झारखंड में बारिश की संभावना है.
दिल्ली का मौसम-
दिल्ली में भी मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है. लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. 5 नवंबर को बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली में 5 नवंबर को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
यूपी में भारी बारिश-
विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गोरखपुर में बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
बिहार में बारिश का अलर्ट-
बिहार के ग्रामीण इलाकों में ठंड बढ़ने लगी है. बिहार के गया, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद, रोहतास, वैशाली, बक्सर, समस्तीपुर, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर में बारिश हो सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
राजस्थान में कैसा है मौसम-
राजस्थान में जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पश्चिम बंगाल का मौसम-
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गंभीर चक्रवाती तूफान मुरासु का असर दिखाई दे रहा है. कई इलाकों में बारिश हो रही है. पश्चिम बंगाल के बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दुर्गापुर, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
ये भी पढ़ें: