Weather Update
Weather Update
आईएमडी के मुताबिक आज यानी 6 नवंबर को कई जगहों पर भारी बारिश के साथ आंधी चल सकती है. मौसम विभाग ने 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्य शामिल हैं. कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होगी. जबकि कई इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है.
दिल्ली का मौसम-
दिल्ली में भी मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है. लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. 6 नवंबर को बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके साथ ही 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली में 6 नवंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
यूपी में भारी बारिश का अलर्ट-
विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, उन्नाव, इटावा, हमीरपुर, अमेठी, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गोरखपुर में बारिश हो सकती है. राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
तमिलनाडु का मौसम-
आईएमडी के मुताबिक आज यानी 6 नवंबर को तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.
बिहार-झारखंड में बारिश का अलर्ट-
बिहार के ग्रामीण इलाकों में सर्दी असर दिखाने लगी है. कई इलाकों में बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. बिहार के गया, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, जहानाबाद, रोहतास, वैशाली, बक्सर, समस्तीपुर, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर में बारिश हो सकती है. पटना में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
झारखंड में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. रांची, पलामू, दुमका, सिमडेगा, हजारीबाग, धनबाद में बारिश का अलर्ट है. रांची में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
राजस्थान का मौसम-
राजस्थान में जयपुर, झुंझुनू, सीकर, सवाई माधोपुर, चुरू, अजमेर, टोंक, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, धौलपुर और भरतपुर में भारी बारिश हो सकती है. जयपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
पश्चिम बंगाल का मौसम-
पश्चिम बंगाल के बीरभूम, हावड़ा, कोलकाता, दुर्गापुर, पुरुलिया, मुर्शिदाबाद, बीरभूम और नादिया में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी है. कोलकाता में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: