scorecardresearch

6th October 2026 Weather: कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की IMD की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज यानी 6 अक्तूबर के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में 24 राज्यों में मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके साथ ही IMD के मुताबिक कई राज्यों में आंधी चल सकती है.

Advertisement
Weather Weather

मानसून के आखिरी पड़ाव में टेंशन देने वाला अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 6 अक्तूबर को यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा समेत 24 राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया है. पहाड़ों में बारिश की वजह से मुसीबतें आ सकती हैं. जबकि देश के कई इलाकों में बिजली और वज्रपात का भी अलर्ट है. चलिए आपको बताते हैं कि किस राज्य में मौसम कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी-
मौसम विभाग के मुताबिक यूपी के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसमें गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मेरठ, गाजियाबाद, मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, रामपुर, वाराणसी, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मैनपुरी जैसे जिले शामिल हैं. इस दौरान 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

राजधानी दिल्ली का मौसम-
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली का मौसम सुहावना रह सकता है. कई इलाकों में बारिश हो सकती है. विभाग ने 40-50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री से सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

बिहार और झारखंड में आंधी-
बिहार और झारखंड में बारिश के साथ आंधी का भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक बिहार के गया, पटना, सिवान, रोहतास, बक्सर, सारण, भोजपुर, अररिया, भागलपुर, कटिहार और दरभंगा में भारी बारिश की चेतावनी है. इसके साथ ही आंधी भी आ सकती है. उधर, झारखंड के लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर में तेज बारिश हो सकती है. रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

पहाड़ों में कैसा रहेगा मौसम?
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में बारिश और आंधी की चेतावनी है. उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और नैनीताल में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. जबकि हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, सोलन, बिलासपुर और चंबा में भारी बारिश का अलर्ट है. 65 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. उधर, जम्मू-कश्मीर के पुंछ, बारामूला, गांदरबल, किश्तवाड़, डोडा, कठुआ और राजौरी में भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

पश्चिम बंगाल का मौसम-
पश्चिम बंगाल के हावड़ा, नादिया, कोलकाता, दुर्गापुर, हुगली, पुरुलिया, बांकुड़ा और बीरभूम में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. राजधानी कोलकाता में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें: