scorecardresearch

13 February Weather Update: 9 राज्यों में बारिश... 27 जिलों में कोहरे का अलर्ट, जानें दिल्ली-एनसीआर से लेकर यूपी-बिहार तक आज कैसा रहेगा मौसम?

Today's Weather Forecast: अभी ठंड कम होने वाली नहीं है.  IMD ने 9 राज्यों में बारिश और 27 जिलों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. बारिश और कोहरे से एक बार फिर ठंड बढ़ सकती है. आइए जानते हैं शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार सहित किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Weather Update

देश भर में ठंड धीरे-धीरे कम हो रही है. लोगों ने समझ लिया है कि अब ठंड बस कुछ दिनों की मेहमान हैं लेकिन नहीं, ठंड अभी और रहेगी. दरअसल, ऐसा भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी अलर्ट के कारण कहा जा रहा है. आईएमडी ने 13 फरवरी को कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है. इतना ही नहीं 27 जिलों में कोहरे का अलर्ट भी जारी हुआ है. आइए जानते हैं शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार सहित किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

इन राज्यों में बारिश की संभवान 
IMD ने 9 राज्यों में  बारिश की संभावना जताई है, उनमें जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा शामिल हैं. इन राज्यों में 16-17 फरवरी को बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. बारिश से तापमान 2 डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है. इसके अलावा 13 फरवरी को भी कई राज्यों में बारिश की संभावना है.

इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर भारत के 27 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, बुलंदशहर, चंदौली, अमेठी, बाराबंकी, मैनपुरी, बहराइच, चित्रकूट, अयोध्या, प्रयागराज, गोरखपुर, शामली, सीतापुर और झांसी में मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी है. हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत, फरीदाबाद, कुरुक्षेत्र, हिसार, झज्जर, पानीपत में भी सुबह के समय कोहरे छाने की  संभावना है. पंजाब के अमृतसर, लुधियाना, फिरोजपुर, होशियारपुर, पटियाला और कपूरथला में कोहरे से दृश्यता कम रहेगी. 

आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान
1. दिल्लीः अधिकतम तापमान 24°C और न्यूनतम तापमान 12°C
2. मुंबई: अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 23°C
3. कोलकाताः अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम तापमान 16°C
4. चेन्नई: अधिकतम तापमान 28°C और न्यूनतम तापमान 22°C
5. लखनऊः अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12°C
6. पटना: अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 12°C

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को आसमान में बादल तो छाए रहेंगे, लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है. सुबह के समय 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली में  13 फरवरी को अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. 

यूपी में कोहरे का अलर्ट
यूपी में शुक्रवार को कुछ जिलों में कोहरे छाए रहने की संभावना है. अन्य जिलों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. इस राज्य में 13 फरवरी को बारिश को लेकर कोई संभावना नहीं है. जिन जिलों में घने कोहरे का असर दिख सकता है, उनमें लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, मथुरा, आगरा, गोरखपुर, गाजियाबाद और देवरिया शामिल हैं. 

बिहार में बारिश की संभावना नहीं
बिहार में शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा. कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है. सुबह के समय कुछ जिलों में घने कोहरे से मुश्किलें बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, सहरसा, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा और मधुबनी में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. 

राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
IMD के मुताबिक राजस्थान में शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा. 17 फरवरी को जयपुर और उसके आसपास के जिलों में बारिश हो सकती है. शुक्रवार राजस्थान के कुछ जिलों में घना कोहरा छाए रहने  की संभानवा है. उधर, मध्य प्रदेश में शुक्रवार को लोगों को ठंड से राहत मिल सकती हैं. इस राज्य में 13 फरवरी को बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है. 16 फरवरी के बाद भोपाल के आसपास के जिलों में बादल छाने का अनुमान जताया गया है. 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बिगड़ सकता है  मौसम 
IMD के मुताबिक उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम 16 फरवरी से बिगड़ सकता है. दोनों राज्यों में एक बार फिर से तेज बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को सतर्क रहने का अलर्ट जारी  किया गया है. उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल व चमोली और हिमाचल के कांगड़ा, शिमला और धर्मशाला में बारिश होने की संभावना है.