scorecardresearch

TOP HEADLINES OF TODAY: 22 दिसंबर 2023 शुक्रवार की बड़ी खबरें

पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 328 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 265 केस केवल केरल से हैं. तमिलनाडु में 15, कर्नाटक में कोविड के 13 नए मामले दर्ज किए गए हैं.

  • उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने शुक्रवार देर शाम पीसीएस मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. 150 रिक्तियों के सापेक्ष 451 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. अब ये अभ्यर्थी साक्षात्कार देंगे, इसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा. मुख्य परीक्षा 26 सितंबर से 29 सितंबर 2023 के बीच आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में कुल 3658 अभ्यर्थी शमिल हुए थे.
     
  • भारत की ऑस्कर में ऑफिशियल एंट्री 2018 रेस से बाहर हो गई है. ये फिल्म टॉप 15 फिल्मों में अपनी जगह नहीं बना पाई. 2018 का निर्देशन Anthany Joseph ने किया है.
     
  • पिछले 24 घंटे में देशभर में कोरोना के 328 नए मामले सामने आए हैं. इनमें से 265 केस केवल केरल से हैं. तमिलनाडु में 15, कर्नाटक में कोविड के 13 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
     
  • दिल्ली कोर्ट ने शुक्रवार को संसद की सुरक्षा में सेंघ लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा की हिरासत हिरासत 5 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी है. दिल्ली पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए अदालत से 15 दिन की हिरासत मांगी थी.
     
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन भारत में 26 जनवरी के गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. मैक्रॉन ने पीएम मोदी का आमंत्रण स्वीकार कर लिया है.
     
  • केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने मसूर दाल के आयात पर दी गई छूट को एक साल के लिए बढ़ा दिया है. अक्टूबर 2021 से प्रभावी यह छूट अब 31 मार्च 2025 तक रहेगी.
     
  • शुक्रवार तड़के पाकिस्तान के इस्लामाबाद, रावलपिंडी और आसपास के इलाकों में 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. भूकंप की गहराई 16 किलोमीटर थी. भूकंप के झटकों से घबराए लोग अपने घरों से बाहर निकलकर कलमा-ए-तैयबा पढ़ने लगे.
     
  • AAP सांसद मनीष सिसोदिया को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है. कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत 19 जनवरी 2024 तक बढ़ा दी है.
     
  • झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार को सीपीआई के सदस्यों ने रेलवे ट्रैक का एक हिस्सा उड़ा दिया. इस हमले के कारण ट्रेन सेवाएं बड़े पैमाने पर बाधित हुई हैं और हावड़ा-मुंबई रूट कई घंटों के लिए रद्द कर दिया गया है.
     
  • दिल्ली NCR में GRAP 3 को फिर से लागू कर दिया गया है. ग्रैप-3 के तहत बीएस 3 पेट्रोल और बीएस 4 डीजल एलएमवी (4 पहिया वाहन) के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा.
     
  • पहलवान बजरंग पूनिया ने शुक्रवार को अपना पद्मश्री पुरस्कार पीएम मोदी को वापस लौटा दिया. बजरंग ने पद्म पुरस्कार लौटाने का एलान करते हुए भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा है. इस खत की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बजरंग ने लिखा "मैं अपना पद्मश्री पुरस्कार प्रधानमंत्री जी को वापस लौटा रहा हूं. कहने के लिए बस मेरा यह पत्र है."