scorecardresearch

TOP HEADLINES OF TODAY: 29 सितंबर 2023 शुक्रवार की बड़ी खबरें

प्रदूषण से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान लॉन्च किया है. प्रदूषण की स्थिति जानने के लिए रियल टाइम सोर्स के लिए सुपर साइट बनाई गई है. GRAP लागू करने की बात कही गई है. इसके अलावा निर्माण साइट के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं. डीजल और पेट्रोल वाली गाड़ियों की निगरानी के लिए 385 टीमों का गठन किया गया है.

Advertisement
  • पाकिस्तान शुक्रवार को दो मस्जिदों में हुए आत्मघाती हमलों में कम से कम 57 लोगों की मौत हो गई है जबकि 60 से अधिक लोग घायल हुए हैं. पहला हमला बलूचिस्तान में हुआ जब लोग ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के जुलूस के लिए इकट्ठा हो रहे थे. इस घटना में 52 लोग मारे गए. दूसरा धमाका खैबर पख्तूनवा में एक मस्जिद में हुआ जहां 5 लोग मारे गए हैं. फिलहाल किसी आतंकवादी संगठन ने इन घटनाओं की जिम्मेदारी नहीं ली है.

  • दिल्ली के भोगल इलाके में हुई ज्वेलरी की दुकान में चोरी मामले में छत्तीसगढ़ से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ जारी है. दुर्ग में एक आरोपी के पास से 12.50 लाख रुपये नकद और 18 किलो से अधिक सोना और हीरे जब्त किए गए हैं.

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को महिला आरक्षण बिल यानि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को मंजूरी दे दी. राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह विधेयक अब कानून बन गया. इससे पहले संसद के विशेष सत्र में यह विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पास हुआ था.

  • चीन के हांगझाऊ में खेले जा रहे Asian Games 2023 के छठे दिन भारत के ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने एशियाई खेलों में पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री-पोजीशन में रजत पदक जीता.  महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में 17 वर्षीय पलक ने स्वर्ण पदक और 18 वर्षीय ईशा सिंह ने रजत पदक जीता.

  • भारतीय मुक्केबाज निकहत जरीन एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में पहुँच गई हैं. 2 बार की विश्व चैंपियन ने शुक्रवार को खेले गए 50 किग्रा भार वर्ग में मुकाबले में जॉर्डन की खिलाड़ी नासर को हराया. निकहत ने इसके साथ ही पेरिस ओलिम्पिक के लिए भी क्वालिफाई कर लिया.

  • प्रदूषण से लड़ने के लिए दिल्ली सरकार ने विंटर एक्शन प्लान लॉन्च किया है. प्रदूषण की स्थिति जानने के लिए रियल टाइम सोर्स के लिए सुपर साइट बनाई गई है. GRAP लागू करने की बात कही गई है. इसके अलावा निर्माण साइट के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं. डीजल और पेट्रोल वाली गाड़ियों की निगरानी के लिए 385 टीमों का गठन किया गया है.

  • गुरुग्राम में ग्रीन पटाखों को छोड़कर पटाखों की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. ये पाबंदी गुरुग्राम में 1 नवंबर 2023 से 31 जुलाई 2024 तक प्रभावी रहेंगी. विशेष पर्व पर पटाखों को जलाने के लिए भी समय सीमा निर्धारित की गई.

  • तमिलनाडु के साथ कावेरी नदी के जल बंटवारे के विरोध में कर्नाटक बंद के कारण आज 22 आगमन और 22 प्रस्थान सहित 44 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. मेट्रो-बस सर्विस चालू हैं, लेकिन भीड़ न के बराबर है. कर्नाटक पुलिस ने अब तक 50 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. राज्य में धारा 144 लागू की गई है. 

  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आयुष्मान भारत योजना लागू करने में उत्तर प्रदेश नंबर 1 पर है. डिजिटल हेल्थ इंसेंटिव और हेल्थ प्रोफेशनल्स के रजिस्ट्रेशन में भी यूपी देश के सभी राज्यों से आगे है. 

  • इस्कॉन ने भाजपा की लोकसभा सांसद मेनका गांधी को 100 करोड़ रुपये का मानहानि नोटिस भेजा है. दरअसल मेनका गांधी ने एक इंटरव्यू में आरोप लगाया था कि इस्कॉन में गाएं कसाइयों को बेची जाती हैं.

  • भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नोटिफिकेशन के हिसाब से बैंकों में 2000 रुपये के नोट जमा कराने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2023 है. अब चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने  दिल्ली के 700 मार्केट एसोसिएशन्स, दुकानदार, व्यापारी और फैक्ट्री मालिकों को अपील जारी की है कि वो 29 सितंबर के बाद 2000 रुपये के नोट स्वीकार नहीं करें क्योंकि, अब 30 सितंबर के बाद बैंकों में भी 2000 रुपये के नोट जमा नहीं होंगे.

गुड न्यूज टुडे चैनल को WhatsApp पर फॉलो करें