scorecardresearch

TOP HEADLINES OF TODAY: 16 अक्टूबर 2023 सोमवार की बड़ी खबरें

सदन से निलंबन के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है.  चड्ढा संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन यानी 11 अगस्त को राज्यसभा से निलंबित हुए थे. उन पर दिल्ली सर्विस (अमेंडमेंट) बिल को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजेने के प्रस्ताव पर सांसदों के फर्जी दस्तखत कराने का आरोप है.

  • नोएडा के चर्चित निठारी कांड में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुख्य आरोपी मोनिंदर सिंह पंढेर और सुरेंद्र कोली की सजा रद्द कर दी. सुरेंद्र कोली को 12 मामलों से बरी कर दिया गया. इन मामलों में उसे ट्रायल कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई थी. इन दोनों ने अपनी मौत की सज़ा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की थी. फैसला जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा और सैयद आफताब हुसैन रिजवी ने सुनाया.

  • कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में जांच पर अंतरिम रोक लगाने के हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर सीबीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. मामले की सुनवाई 7 नवंबर को होगी.

  • सदन से निलंबन के खिलाफ आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई है.  चड्ढा संसद के मानसून सत्र के आखिरी दिन यानी 11 अगस्त को राज्यसभा से निलंबित हुए थे. उन पर दिल्ली सर्विस (अमेंडमेंट) बिल को सिलेक्ट कमेटी के पास भेजेने के प्रस्ताव पर सांसदों के फर्जी दस्तखत कराने का आरोप है.

  • ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट-2023 का तीसरा संस्करण 17 अक्टूबर से 19 अक्टूबर 2023 तक दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होगा. प्रधानमंत्री इस दौरान 'अमृत काल विजन 2047' के तहत 23,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री गुजरात के दीनदयाल बंदरगाह प्राधिकरण में टूना टेकरा डीप ड्राफ्ट टर्मिनल की आधारशिला रखेंगे.

  • सुप्रीम कोर्ट ने पवन खेड़ा की अपने खिलाफ दर्ज एफआइआर को खारिज करने की अर्जी पर नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. जस्टिस बीआर  गवई की अगुआई वाली पीठ ने  संक्षिप्त सुनवाई के बाद नोटिस जारी किया. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खेड़ा की याचिका खारिज कर दी थी. खेड़ा के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक और विवादास्पद टिप्पणी करने के आरोप में यूपी सहित कई राज्यों में एफआईआर दर्ज की गई थी.

  • सुप्रीम कोर्ट ने लोन घोटाला मामले में आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ और एमडी चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को मुंबई हाई कोर्ट द्वारा दी गई जमानत को चुनौती देने वाली सीबीआई की याचिका पर नोटिस जारी किया.

  • उतराखंड के पिथौरागढ़ में आज सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई. भूकंप से किसी भी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है.

  • तेलंगाना विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी 6 चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे. 30 अक्टूबर से पहले बीजेपी तेलंगाना में 40 बड़ी रैलियां करेगी. इन सभी 40 रैलियों को बड़े केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे. 

  • सलमान खान और कटरीना कैफ की अपकमिंग फिल्म टाइगर 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर में सलमान और कटरीना का दमदार एक्शन देखने को मिल रहा है. टाइगर 3 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

  • बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव को सरकारी दौरे पर विदेश यात्रा की इजाजत मिल गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने तेजस्वी यादव को विदेश यात्रा पर जाने की इजाजत दी. तेजस्वी ने जापान 24 अक्टूबर से 1 नवंबर के लिए विदेश यात्रा पर जाने और पासपोर्ट रिलीज करने निर्देश जारी करने की मांगी थी. बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव जमीन के बदले नौकरी और IRCT होटल टेंडर घोटाला मामले में भी आरोपी है.