scorecardresearch

TOP HEADLINES OF TODAY: 19 जून 2023 सोमवार की बड़ी खबरें

Top News: आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं. छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के अधिकारी, वर्तमान में PSO, विशेष सचिव, Cabinet Secretariat सामंत गोयल की जगह लेंगे. उनका कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा.

 

  • आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) के प्रमुख नियुक्त किए गए हैं. छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के अधिकारी, वर्तमान में PSO, विशेष सचिव, Cabinet Secretariat सामंत गोयल की जगह लेंगे. उनका कार्यकाल 30 जून को खत्म होगा. रवि सिन्हा की नियुक्ति इस पद पर 2 वर्षों के लिए की गई है.

  • सुप्रीम कोर्ट ने 17 निजी हज टूर ऑपरेटरों को फिलहाल राहत देते हुए 1200 हज यात्रियों को हज पर ले जाने की इजाजत दे दी है. टूर ऑपरेटर्स की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जब तक हज यात्री वापस नहीं आ जाते तब तक निजी हज ऑपरेटरों पर कोई एक्शन न लिया जाए. इस साल हज यात्रा 26 जून से एक जुलाई यानी बकरीद तक होगी. इसके लिए यात्रियों का रजिस्ट्रेशन 10 फरवरी से शुरू हुआ. इस साल एक लाख 75 हजार 25 लोगों के हज यात्रा पर जाने का कोटा तय हुआ है.

  • चालू वित्त वर्ष में 17 जून तक देश का नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 11.18 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 3.80 लाख करोड़ रुपये हो गया है. वित्त मंत्रालय की ओर से दिए गए आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अभी तक केंद्र का डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 3,79,760 करोड़ रुपये रहा है.

  • मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते दिल्ली एनसीआर में दो दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में भी गिरावट आएगी. दिल्ली एनसीआर में सोमवार की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. आने वाले दिनों में भी दिल्ली के लोगों को हीटवेव से राहत मिलेगी.

  • तमिलनाडु के कुड्डलोर जिले के मेलपट्टमपक्कम में दो निजी बसों की टक्कर हो गई. इस हादसे में करीब 70 लोग घायल हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए कुड्डलोर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 जून से अमेरिका दौरा पर जाने वाले हैं. उनकी ये यात्रा दोनों देशों के लिए ही काफी अहम मानी जा रही है. 21 जून को पीएम मोदी वाशिंगटन डीसी में 'स्केलिंग फॉर फ्यूचर' पर आधारित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी यूएस कांग्रेस को संबोधित भी करेंगे. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रधानमंत्री मोदी के लिए डिनर की मेजबानी करने वाले हैं. प्रधानमंत्री के रूप में अपने नौ वर्ष के कार्यकाल के दौरान पीएम मोदी की अमेरिका की यह पहली राजकीय यात्रा होगी.

  • विदेश मंत्रालय के मुताबिक 24-25 जून को प्रधानमंत्री मोदी इजिप्ट की यात्रा पर रहेंगे. ये प्रधानमंत्री मोदी की पहली इजिप्ट यात्रा होगी. यह 1997 के बाद किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला आधिकारिक द्विपक्षीय दौरा होने जा रहा है.

  • उत्तर प्रदेश में 8 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. नीलाब्जा चौधरी को जेसीपी अपराध कानपुर कमिश्नरेट, आकाश कुलहरी को जेसीपी अपराध लखनऊ, रविशंकर छवि को डीआईजी लोक शिकायत लखनऊ, बबलू कुमार को अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर, पवन कुमार को पुलिस उपायुक्त प्रयागराज, अमित वर्मा को अपर पुलिस आयुक्त कानपुर, सुनीति को डीसीपी गौतमबुद्धनगर और श्रद्धा नरेंद्र पांडे को डीसीपी प्रयागराज बनाया गया.