scorecardresearch

TOP HEADLINES OF TODAY: 25 दिसंबर 2023 सोमवार की बड़ी खबरें

मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है. मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 28 मंत्री शपथ लेंगे. इनमें 18 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री होंगे. ​​​शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन में होगा. मोहन यादव कैबिनेट के विस्तार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया भी मौजूद रहेंगे.

  • मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार आज होने जा रहा है. मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में 28 मंत्री शपथ लेंगे. इनमें 18 कैबिनेट और 10 राज्यमंत्री होंगे. ​​​शपथ ग्रहण समारोह दोपहर साढ़े 3 बजे राजभवन में होगा. मोहन यादव कैबिनेट के विस्तार में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिंया भी मौजूद रहेंगे.
     
  • जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक वाहन के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम 13 अन्य लोग घायल हो गए. दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने बचाव अभियान शुरू कर दिया.
     
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदौर नगर निगम द्वारा खरगोन जिले के ग्राम समराज और आशुखेड़ी में स्थापित किए जा रहे 60 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का शिलान्यास किया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर में आयोजित 'मजदूरों का हित मजदूरों को समर्पित' कार्यक्रम को संबोधित करते प्रधानमंत्री ने कहा, "मुझे खुशी है कि आज अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती है, बीजेपी की ये नई सरकार और नए सीएम तथा प्रदेश में ये मेरा पहला सर्वाजनिक कार्यक्रम है और वो भी मेरे श्रमिक भाई-बहनों के लिए होना तथा ऐसे कार्यक्रम में मुझे आने का अवसर मिलना ये मेरे लिए संतोष का विषय है. आज 224 करोड़ रुपए का चेक सौंपा गया है. आने वाले दिनों में ये राशि हमारे श्रमिकों तक पहुंचेगी."
     
  • न्यूजक्लिक मामले में न्यूज पोर्टल के एचआर हेड अमित चक्रवर्ती ने सरकारी गवाह बनने की मांग करते हुए दिल्ली की अदालत का रुख किया है.
     
  • भारत में 656 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं. जिसमें ज्यादातर मामले कोविड-19 के सब वेरिएंट J.1 के हैं. इसके साथ ही देशभर में सक्रिय मामलों की संख्या 3,742 हो गई है.
     
  • दिल्ली समेत देश के 6 राज्यों में कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई. इसकी वजह से कई फ्लाइट्स प्रभावित हुई हैं. IMD के मुताबिक दिल्ली के अलावा पंजाब, यूपी, एमपी और राजस्थान में सुबह 6 बजे जीरो विजिबिलिटी थी.