scorecardresearch

TOP HEADLINES OF TODAY : 27 अप्रैल 2023 गुरुवार की बड़ी खबरें

बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह को गुरुवार सुबह सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया. हाल में बिहार सरकार ने जेल नियमावली में बदलाव किया था, जिससे आनंद मोहन समेत 27 अभियुक्तों की समयपूर्व रिहाई का रास्ता साफ हुआ.

Advertisement
#AnandMohanReleased #AnandMohanReleased

 

  • कर्नाटक चुनाव में प्रचार के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की. खरगे ने पीएम मोदी को 'जहरीला सांप' बताते हुए कहा कि अगर इस जहर को कोई चखेगा तो वह मार जाएगा. बीजेपी ने खरगे के इस बयान पर आपत्ति जताई तो खरगे ने सफाई दी और कहा कि उन्होंने निजी टिप्पणी नहीं की बल्कि बीजेपी की विचारधारा पर सवाल उठाया. केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि खरगे ने गांधी परिवार के कहने पर प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ ऐसा बयान दिया है.

  • कलकत्ता हाईकोर्ट ने रामनवमी के दौरान हावड़ा समेत पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में भड़की हिंसा की जांच एनआईए को ट्रांसफर कर दिया है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश टीएस शिवगणनाम की अगुवाई वाली बेंच ने राज्य की पुलिस को मामले के कागजात केंद्र सरकार को सौंपने का आदेश दिया, ताकि एनआईए अपनी जांच शुरू कर सके.

  • सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आईपीएल के मौजूदा सीजन से बाहर हो गए हैं. सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार को इस बारे में जानकारी दी. टीम में वाशिंगटन सुंदर की जगह किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा, इसपर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है.

  • बिहार के बाहुबली नेता आनंद मोहन सिंह को गुरुवार सुबह सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया. आनंद मोहन की रिहाई 'जेल सजा क्षमादान आदेश' के तहत हुई है. हाल में बिहार सरकार ने जेल नियमावली में बदलाव किया था, जिससे आनंद मोहन समेत 27 अभियुक्तों की समयपूर्व रिहाई का रास्ता साफ हुआ.

  • बर्फबारी के बीच बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुल गए हैं. वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गुरुवार सुबह 7 बजकर 10 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए. इस पावन मौके पर अखंड ज्योति के दर्शन करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंचे. केदारनाथ धाम में ताजा हिमपात को देखते हुए जिला प्रशासन ने यात्रियों को लिए गाइडलाइन जारी की है. यात्रियों को रूक-रूक कर यात्रा करने और मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए यात्रा करने का सुझाव दिया गया है.

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से गुरुवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोनोवायरस संक्रमण के 9,355 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सक्रिय मामले घटकर 57,410 रह गए हैं. बीते 24 घंटे में 26 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,424 हो गई है. डेली पॉजिटिविटी रेट 4.08 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 5.36 प्रतिशत दर्ज की गई है.

  • बीसीसीआई ने गुरुवार को महिला क्रिकेटरों के लिए सालाना कान्ट्रैक्ट (प्लेयर रिटेनरशिप) की घोषणा कर दी है. कप्तान हरमनप्रीत कौर, उप-कप्तान स्मृति मंधाना और ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को टॉप ग्रेड में रखा गया है.  स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ को डिमोट करके बी कैटेगरी में डाल दिया गया है. लेग स्पिनर पूनम यादव का अब कोई अनुबंध नहीं है. पूनम पिछले साल ग्रेड A में थीं, लेकिन पेकिंग ऑर्डर में नीचे गिरने के बाद अब उनका कान्ट्रैक्ट खत्म हो गया है.

  • पंजाब के 5 बार मुख्यमंत्री रहे शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का गुरुवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया. मुक्तसर जिले स्थित बादल गांव में अंतिम संस्कार के वक्त पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा समेत तमाम दलों के नेता मौजूद रहे. लंबे वक्त से बीमार चल रहे प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया था.

  • सूडान में सिविल वॉर के बीच ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों को निकाला जा रहा है. ऑपरेशन कावेरी के तहत सूडान से 246 भारतीयों को लेकर एक और फ्लाइट मुंबई पहुंची. लोगों ने सूडान में संघर्ष के दौरान अपनी आपबीती बताई.

  • विप्रो के 12000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को 445 रुपये प्रति शेयर पर मंजूरी दी गई. कंपनी के बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया है. विप्रो के शेयर के सेंटीमेंट को बेहतर करने के लिए कंपनी ने शेयर बायबैक का फैसला लिया है. विप्रो का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 0.93 फीसदी उछाल के साथ 3093 करोड़ रुपए रहा.

  • भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री के बीच गुरुवार को मुलाकात हुई. दोनों के बीच बातचीत में बड़े अफसर भी मौजूद रहे. भारत और चीन के बीच पिछले तीन साल से सीमा को लेकर गतिरोध चल रहा है. राजनाथ सिंह ने इस वार्ता के दौरान कहा कि मौजूदा समझौतों के उल्लंघन से द्विपक्षीय संबंधों की संपूर्ण बुनियाद को नुकसान पहुंचा है.