scorecardresearch

TOP HEADLINES OF TODAY: 26 सितंबर 2023 मंगलवार की बड़ी खबरें

बीते जमाने की सुपरस्टार वहीदा रहमान को इस वर्ष दादा साहब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

  • तमिलनाडु को कावेरी नदी का 5000 क्यूसेक पानी छोड़ने के खिलाफ किसानों और कर्नाटक रक्षा वेदिके ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया. बेंगलुरु में बंद का सामान्य जनजीवन पर असर पड़ा है. केएसआरटीसी की बसें और ऑटोरिक्शा सड़कों से नदारद हैं. हालांकि, बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) के सभी मार्ग मंगलवार को हमेशा की तरह चालू हैं.

  • चीन के हांगझोउ में खेले जा रहे 19वें एशियन गेम्स में मंगलवर को भारत की नेहा ठाकुर ने सेलिंग में सिल्वर मेडल जीता. गेम्स के तीसरे दिन यह भारत का का पहला मेडल है. इसके साथ ही इस बार एशियन गेम्स में भारत के अबतक 12 मेडल हो गए हैं, जिसमें दो गोल्ड मेडल शामिल हैं.

  • कनाडा के ओटावा, टोरंटो और वैंकूवर में भारत विरोधी प्रदर्शन हुए हैं. खालिस्तानियों ने तिरंगा जलाया और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया. वहीं, कनाडा ने भारत में अपने नागरिकों के लिए अपडेटेड ट्रैवल एडवाइजरी जारी कर उन्हें और सतर्क रहने को कहा है.

  • भारत-कनाडा विवाद पर श्रीलंका के विदेश मंत्री अली साबरी का बड़ा बयान सामने आया है. श्रीलंकाई विदेश मंत्री ने कहा, 'कुछ आतंकवादियों को कनाडा में सुरक्षित ठिकाना मिल गया है. कनाडाई पीएम के पास बिना किसी सबूत के कुछ अपमानजनक आरोप लगाने का यही तरीका है.'

  • बीते जमाने की सुपरस्टार वहीदा रहमान को इस वर्ष दादा साहब फाल्के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट कर यह जानकारी दी.

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के तहत सरकारी विभागों और संगठनों में नए भर्ती हुए कर्मचारियों को लगभग 51,000 नियुक्ति पत्र बांटे. इस दौरान उन्होंने कहा, उनकी सरकार निरंतर निगरानी, मिशन मोड कार्यान्वयन और सरकारी योजनाओं में जन भागीदारी के आधार पर एक नई मानसिकता के साथ काम कर रही है और इसका उद्देश्य योजनाओं का 100 प्रतिशत क्रियान्वयन है. 

  • उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की दूसरे कार्यकाल की सरकार के डेढ़ साल में पहली बार कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए सबसे बड़ी बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की गई. लगभग 3:15 घंटे चली इस बैठक में महिला संबंधी अपराध, अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर कार्रवाई का मुद्दा सबसे अहम रहा. महिला संबंधी अपराध में कार्रवाई करने में फिसड्डी रहे जिलों के कप्तान को जमकर फटकार लगाई गई है.

  • न्यायाधीशों की नियुक्तियों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने आज सवाल किया कि उच्च न्यायालयों की 70 सिफारिशों को विचार के लिए कॉलेजियम को क्यों नहीं भेजा गया है. नामों को मंजूरी देने में केंद्र द्वारा देरी का आरोप लगाने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति संजय किशन कौल और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने कहा कि वे मामले की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं. न्यायमूर्ति कौल ने केंद्र को संबोधित करते हुए कहा, "उच्च न्यायालय के 80 नाम 10 महीने से लंबित हैं. आपका दृष्टिकोण जानना होगा ताकि कॉलेजियम निर्णय ले सके."

  • नगर पालिका परिषद के नोटिस के बाद सपा कार्यालय से 6 फुट ऊंची मुलायम सिंह की प्रतिमा हटा ली गई है.

  • दिल्ली में एक ज्वैलरी शोरूम में करीब 20 से 25 करोड़ की चोरी की घटना सामने आई है. भोगल इलाके में स्थित उमराव ज्वैलर के यहां ये चोरी की वारदात हुई है. बताया जा रहा है कि चोर दीवार में सेंधकर शोरूम में स्ट्रांग रूम तक पहुंचे. घटना की सूचना पर निजामुद्दीन थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है.

  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की ओर से दायर मानहानि के मामले में सुनवाई 6 अक्टूबर तक टल गई है. मुख्यमंत्री गहलोत की ओर से दायर अर्जी पर गहलोत के वकील ने दलील देते हुए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अर्जी का विरोध किया. मुख्यमंत्री गहलोत के वकील ने इस मामले से जुड़े हाईकोर्ट के दस्तावेजों को रिकॉर्ड पर लेने के लिए कहा है.

  • मॉडल से दुष्कर्म किए जाने के मामले में मई महीनों से फरार चल रहे सपा नेता कौशल दिवाकर ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है.

  • एशियन गेम्स में तीसरे दिन भारत को तीसरा मेडल मिला है. घुड़सवारी टीम ने भारत को पहला गोल्ड दिलाया.

गुड न्यूज टुडे चैनल को WhatsApp पर फॉलो करें