इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने मंगलवार को वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया. टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर को न्यूजीलैंड-इंग्लैंड मुकाबले से होगी. ये मैच अहमदबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत-पाकिस्तान की टक्कर 15 अक्टूबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. इसी मैदान पर 19 नवंबर को फाइनल होगा. टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले मुंबई और कोलकाता में होंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से भोपाल- इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस, भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 5 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस, धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस, गोवा (मडगांव)-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पीएम मोदी ने वर्चुअली हरी झंडी दिखाई. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में आयोजित ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस दौरान उनके साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहें.
24 जून को प्रगति मैदान टनल के अंदर अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने एक डिलीवरी एजेंट और उसके सहयोगी से बंदूक की नोक पर 1.5 से 2 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी. इस मामले में अब तक पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.
दिल्ली में बढ़ते अपराधों के बीच पुलिस ने बीती रात 1,587 लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया है. प्रगति मैदान में हथियारबंद बाइक सवार लोगों ने दिनदहाड़े एक डिलीवरी एजेंट से ₹2 लाख चुरा लिए थे. पिछले कुछ दिनों में दिल्ली में सरेआम मर्डर की कई घटनाएं सामने आई हैं. इससे पहले, सीएम अरविंद केजरीवाल ने एलजी वीके सक्सेना के इस्तीफे की मांग करते हुए दावा किया था कि केंद्र दिल्ली को सुरक्षित बनाने में सक्षम नहीं है.
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने राज्य अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2023 के परिणाम जारी कर दिए हैं. परीक्षार्थी uppsc.up.nic.in पर परिणाम देख सकते हैं. करीब 3.45 लाख अभ्यर्थियों में से 4,047 अभ्यर्थियों ने मुख्य परीक्षा के लिए क्वॉलिफाई किया है.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर तेलंगाना कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की. तेलंगाना में विधानसभा की 119 सीटें हैं. तेलंगाना में 7 दिसंबर को वोटिंग कराई जाएगी, जबकि नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे.
न्यूयॉर्क सिटी में दिवाली के त्योहार को पब्लिक स्कूल हॉलीडे की लिस्ट में शामिल किया जाएगा. न्यू यॉर्क के मेयर ने इस बारे में जानकारी दी है. इस साल दिवाली 12 नवंबर रविवार के दिन पड़ रही है.