scorecardresearch

TOP HEADLINES OF TODAY: 24 मई 2023 बुधवार की बड़ी खबरें

Top Headlines: 28 मई को ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी संसद के नए भवन को देश को समर्पित करेंगे. इस नई संचरना को रिकॉर्ड समय में बनाने के लिए करीब 60,000 श्रमयोगियों ने अपना योगदान दिया है.

New Parliament building Inauguration New Parliament building Inauguration

 

  • 28 मई को ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी संसद के नए भवन को देश को समर्पित करेंगे. इस मौके पर प्रधानमंत्री करीब 60,000 श्रमयोगियों को सम्मानित भी करेंगे जिन्होंने इस नई संचरना को रिकॉर्ड समय में बनाने के लिए अपना योगदान दिया है. नई संसद में सेंगोल (राजदंड) को स्थापित किया जाएगा. इसका अर्थ होता है संपदा से संपन्न. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन कार्यक्रम की जानकारी बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

  • अनुपमा फेम एक्टर नितेश पांडे का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया. नितेश ने टीवी शो 'अनुपमा' में काम किया था और वो शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'ओम शांति ओम' में भी नज़र आए थे. वहीं साराभाई वर्सेस साराभाई सीजन-2 में रोशेश की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय ने भी सड़क हादसे में अपनी जान गवां दी.

  • पंजाब में गैंगस्टर जरनैल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई उसे 20 से 25 गोलियां मारी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. मृतक जरनैल सिंह गोपी घनश्यामपुरिया गैंग का सदस्य बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि जरनैल सिंह किसी काम से जा रहा था. इसी दौरान हमलावरों ने उसे मौत के घाट उतार दिया. 

  • आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि खुदरा महंगाई घटकर 4.7 प्रतिशत से नीचे आने की उम्मीद है. वहीं 2023 में भारत की GDP ग्रोथ 7 फीसदी से ज्यादा रह सकती है. रिजर्व बैंक का प्रयास विनिमय दरों को स्थिर रखना है. हालांकि ब्याज दर में वृद्धि को रोकना मेरे हाथ में नहीं है, यह स्थिति पर निर्भर करेगा.

  • कर्नाटक में मंगलुरु सीट से कांग्रेस विधायक यू.टी. खादर को राज्य विधानसभा का स्पीकर चुना गया और इस पद पर पहुंचने वाले वह पहले मुस्लिम नेता बन गए. उन्होंने पिछली विधानसभा में विपक्ष के उप नेता के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं.

  • 28 मई को ‘आजादी का अमृत महोत्सव' के अवसर पर विपक्ष की 19 पार्टियां संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगी. पार्टियों ने इस समारोह को बायकॉट करने का फैसला किया है. राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई बड़े नेता चाहते हैं कि कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करें. वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि नई संसद का उद्धाटन स्पीकर ओम बिड़ला के हाथों होना चाहिए.

  • पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीज को भारत आकर इस साल होने वाले क्रिकेट विश्व कप को देखने का न्योता दिया है.उन्होंने कहा, "मैं,एल्बानीजी और सभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट फैन्स को भारत आने के लिए आमंत्रित करता हूं."

  • उत्तर प्रदेश मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने अगले 3 दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई है. यूपी में अगले 3 दिनों तक बारिश होने के संकेत मिले हैं, खास करके पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा देखने को मिलेगी. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की फुल्की बारिश होगी.

  • बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री को Y कैटेगरी की सुरक्षा मुहैया कराई गई है. मध्य प्रदेश सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है. तमाम राज्यों को लिखे पत्र में कहा गया है कि बाबा बागेश्वर जब भी उनके राज्य में आएं, उन्हें Y कैटेगिरी सिक्योरिटी कवर दी जाए. बाबा बागेश्वर के देशभर में हो रहे आयोजनों में जुट रही भीड़ के मद्देनजर यह सुरक्षा दी गई है.