TOP HEADLINES OF TODAY: 27 दिसंबर 2023 बुधवार की बड़ी खबरें
जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक ज्यादातर राज्यों में कोहरे की मोटी चादर बिछी हुई है. आईएमडी ने 27-29 दिसंबर के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
Fog
- नई दिल्ली,
- 27 दिसंबर 2023,
- (Updated 27 दिसंबर 2023, 3:51 PM IST)
- जम्मू कश्मीर से लेकर पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से लेकर मध्य प्रदेश तक ज्यादातर राज्यों में कोहरे की मोटी चादर बिछी हुई है. आईएमडी ने 27-29 दिसंबर के दौरान दिल्ली, उत्तर प्रदेश और कई अन्य राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है.
- उत्तर प्रदेश में कोहरे के कारण रोडवेज़ बसों को एक्सप्रेसवे पर ही नजदीकी पेट्रोल पंप या पुलिस स्टेशन पर रोके जाने के निर्देश दिए गए हैं. यह भी कहा गया है, जब तक कोहरा नहीं हटता है, बस को नहीं चलाया जाए. इसके लिए परिवहन विभाग ने अलग अलग निर्देश जारी किए हैं जबकि ज़ोन वाइज़ भी निर्देश जारी किए गए हैं.
- दिल्ली में इजराइल दूतावास के पास हुए विस्फोट की घटना के मद्देनजर इज़राइल ने भारत के लिए यात्रा सलाह जारी की है. इजराइल ने अपने नागरिकों को भीड़भाड़ वाली जगहों ही जैसे मॉल और बाजारों में जाने के लिए मना किया है. धमाके से जुड़े सीसीटीवी वीडियो में दो युवक देखे गए हैं. हालांकि पुलिस ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि ये दोनों इस मामले के संदिग्ध हैं.
- चेन्नई के एन्नोर में एक फर्टिलाइजर मैनुफैक्चरिंग यूनिट से अमोनिया गैस लीक होने के बाद कई लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना 26 दिसंबर की रात करीब 11.45 बजे की है.
- "पैरासाइट" फिल्म के एक्टर ली सुन-क्युन बुधवार को कार में मृत पाए गए. रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने आत्महत्या की है. ली की पत्नी को एक्टर के घर से निकलने के बाद एक नोट मिला था. उन्हें ये सुसाइड नोट की तरह लगा. फिर ली की पत्नी ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया.
- कर्नाटक में जेएन. 1 मामलों में तेजी देखी जा रही है. इस बीच सरकार ने सभी कोविड-पॉजिटिव व्यक्तियों का सात दिनों के लिए होम आइसोलेशन अनिवार्य कर दिया है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 529 नए मामले दर्ज किए गए हैं.
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार सुबह हरियाणा के झज्जर जिले में एक "अखाड़े" का दौरा किया और बजरंग पुनिया सहित दूसरे पहलवानों से मुलाकात की. दो बार की विश्व चैम्पियन विनेश फोगाट ने मंगलवार को अपना खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार प्रधानमंत्री को लौटाने का एलान किया था.
-
जम्मू के कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी में आज कई व्यापारी संगठनों और स्थानीय व्यापारियों बंद का ऐलान किया है. कटरा से भवन तक रोपवे बनाने के प्रस्ताव को लेकर श्राइन बोर्ड के खिलाफ बंद का आयोजन किया जा रहा है. स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि निर्माण हो जाने के बाद यह उनके व्यापार को बुरी तरह प्रभावित करेगा.
-
कैबिनेट की बैठक के बाद केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि किसानों के आर्थिक हितों के ध्यान में रखने हुए नारियल की MSP 300 रुपए प्रति क्विटल बढ़ाया गया है. त्रिपुरा और असम के लिए खोवई से हरिना तक के रोड प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई है. इससे 28 किलोमीटर दूरी कम होगी और सफर का समय दोगुना कम हो जाएगा. बिहार में दीघा से सोनपुर 6 लेन ब्रिज बनाने को मंजूरी मिली है. इसे बनाने में लगभग 3 हजार करोड़ खर्च होगा. इसके अंदर से बड़े जहाज भी जा सकेंगे.
-
झारखंड के CM हेमंत सोरेन को बुधवार को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत और उनके रिश्तेदारों के नाम पर माइनिंग लीज अलॉट करने के मामले की जांच की मांग को लेकर दायर PIL खारिज कर दी है.
-
केंद्र सरकार ने मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर (मसरत आलम ग्रुप) पर प्रतिबंध लगा दिया है. ये ग्रुप अपने राष्ट्र विरोधी और पाकिस्तान समर्थक प्रचार के लिए जाना जाता है. यह संगठन जम्मू और कश्मीर को भारत से स्वतंत्र करना चाहता है ताकि जम्मू और कश्मीर का पाकिस्तान में विलय हो सके.
-
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने बुधवार को यूनिवर्सिटीज से कहा है कि एमफिल मान्यता प्राप्त डिग्री नहीं है. इसलिए 2023-24 सत्र के लिए प्रवेश रोकने के लिए विश्वविद्यालय तत्काल कदम उठाएं.
-
सेंसेक्स पहली बार 72,000 अंक के ऊपर बंद हुआ. निफ्टी पहली बार 213.40 अंक उछलकर 21,654.75 पर बंद हुआ.