
New Year Party करने के लिए आज ही निकल जाएं
New Year Party करने के लिए आज ही निकल जाएं
न्यू ईयर की पार्टी और कहीं बाहर घूमने जाने के लिए हम सब उत्साहित हैं. आने वाले समय में हो सकता है कोरोना को लेकर पांबदियां बढ़ा दी जाए ऐसे में इस साल की न्यू ईयर पार्टी बेहद ही खास है. इसलिए ये जरूरी है कि साल का आगाज कोई खूबसूरत सी जगह पर हो, आइए आपको भारत की कुछ बेहद खूबसूरत जगहों के बारे में बताते हैं जहां आप नए साल की शुरुआत को यादगार बना सकते हैं.
गोवा
गोवा दोस्तों के साथ घूमने की लिस्ट में सबसे ऊपर आता है. यहां बोहीमियन बीच पार्टियों से लेकर रॉकिंग नाइट क्लब प्रोग्राम तक, नए साल का स्वागत करने के लिए यहां रोमांचक तरीकों की कोई कमी नहीं है. भारत के सबसे बेहतरीन डेस्टिनेशन में से एक है,समुद्र तट हों, पहाड़ियां हों, रिसॉर्ट हों, घूमना हों या बार हों, गोवा में आपको हर एक चीज़ देखने को मिल जाएगी. गोवा में प्रति व्यक्ति आपको 5 हजार से 7 हजार तक का खर्चा आ सकता है.

शिमला
साल के आखिरी दिन को एन्जॉय करने के लिए आप ठंडी और बर्फ से ढकी हुई जगह भी चुन सकते हैं. खाने पीने के साथ साल का मजा लेने का इससे अच्छा बेस्ट ऑप्शन आपको नहीं मिलेगा. आप यहां चर्चों, मॉल रोड या द रिज को अपने घूमने की लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. दोस्तों के साथ बॉनफायर का मजा भी जरूर लें, साथ ही गर्मागर्म कॉफी की चुस्की लोगों को ठंड से बचने में पूरी मदद करती है. ये जगह स्कीइंग के लिए भी बेस्ट है.

जयपुर
जयपुर भारत में सबसे अच्छा न्यू ईयर पार्टी डेस्टिनेशन है. इस रंगीन और चहल-पहल वाले शहर को 2021 को अलविदा कहने के लिए चुन सकते हैं. जयपुर नए साल की पार्टियां चमचमाती आतिशबाजी, संगीत के साथ जुड़ा हुआ हैं. यहाँ के कुछ बेहतरीन उत्सव स्थलों में लोहागढ़ किला रिज़ॉर्ट, नाहरगढ़ किला और ब्लैकआउट शामिल हैं. जयपुर में अगर आप दोस्तों के साथ घूमने के लिए जा रहे हैं, तो उन्हें 6 हजार से 8 हजार के बीच का बजट लेकर चलने के लिए बोल सकते हैं.

मनाली
मनाली की यात्रा इसके पर्यटक आकर्षणों को देखे बिना अधूरी है. तिब्बती मठ, वन विहार, वशिष्ठ मंदिर, और पहाड़ियों के बीच बजता न्यू ईयर पार्टी के लिए डीजे, पर्यटकों के दिन को यादगार बना देता है. पैराशूटिंग, पैराग्लाइडिंग और स्केटिंग यहां के कुछ प्रमुख एडवेंचर हैं, दोस्तों के साथ इनमें से किसी एक्टिविटी को करने के लिए जरूर जाएं. साथ ही यहां का मशहूर मणिकरण साहिब गुरुद्वारा भी नए साल में घूमने के लिए बेस्ट है.

गुलमर्ग
हर किसी को भी रात में पार्टी करने का शौक नहीं होता, कुछ को यूनीक जगह पर जाकर शांति से बैठने की भी इच्छा होती है, जहां वे सुकून और चैन से नए साल का मजा ले सकते हैं, अगर आपकी भी कुछ इसी तरह की विश है, तो आपको एक बार गुलमर्ग जरूर जाना चाहिए. दोस्तों के साथ वैसे तो हम हमेशा शिमला, मनाली, गोवा घूमते रहते हैं, लेकिन ऐसी स्वर्ग जैसी जगहों पर घूमने का मौका हमें बेहद ही कम मिलता है। इस नए साल की शुरुआत क्यों न गुलमर्ग से करें, यहां की गंडोला राइड, स्कीईंग एक्टिविटी लोगों को बेहद पसंद आती है

नैनीताल
हिमालय की सुंदरता और नैनीताल की रहस्यमय प्रकृति दूर-दूर से पर्यटकों को बेहद आकर्षित करती है. जबकि नैनी झील अपने मंत्रमुग्ध कर देने वाले दृश्य के लिए काफी लोकप्रिय है, जो महान हिमालय की चोटियों से घिरी हुई है, नैनीताल चिड़ियाघर में वन्यजीवों की दुर्लभ प्रजातियाँ हैं, जैसे हिम तेंदुआ, स्टेपी ईगल और हिमालयी काला भालू. यहां की विशाल घाटियों को देखते हुए बटर टी का मजा लेना जरा भी भूलें. दोस्तों के साथ नया साल मनाने के लिए ये जगह भी काफी अच्छी है.

कसोल
न्यू ईयर के लिए अगर आप एक अच्छी पार्टी डेस्टिनेशन ढूंढ रहे हैं तो कम बजट में कसोल से अच्छा विकल्प ढूंढना मुश्किल है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए यहां नौजवानों की भीड़ जमा रहती है. कसोल को भारत का इजरायल भी कहा जाता है. यहां कैंप्स में पार्टी और बेमिसाल बोनफायर का पूरा इंतजाम रहता है. कसोल में आप खीर गंगा ट्रेक, मलाना गांव और पार्वती नदी जैसी जगहों पर भी घूमने जा सकते हैं.

ऊटी
न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए तमिलनाडु का ऊटी भारत की सबसे अच्छी डेस्टिनेशंस में शुमार है. भीड़ वाली जगहों से निकलकर यहां के शांत माहौल में पार्टी करने का अलग ही मजा है. ऊटी का खूबसूरत नजारा यकीनन आपको वापस नहीं जाने देगा. आप यहां बोट हाउस का लुत्फ भी उठा सकते हैं. इसके अलावा आप बोटेनिकल गार्डन, सेंट स्टीफन चर्च और थ्रेड गार्डन देखने भी जा सकते हैं.