scorecardresearch

पूर्व न्यायाधीश के घर से गैस सिलेंडर की चोरी, CCTV फुटेज से हुआ चोरों का खुलासा

चोरी आपने गहनों की सुनी होगी, पैसों की भी सुनी होगी, लेकिन ये चोरी अनोखी है. बढ़ते गैस संकट के बीच भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां चोरों ने जेवर या पैसे नहीं चुराए बल्कि चुराया गैस सिलेंडर. वह भी जज के घर में दिया वारदात को अंजाम, जिसके बाद लोग इस पूरे मामले को हैरानी से देख रहे हैं.

भोपाल सिलेंडर चोर भोपाल सिलेंडर चोर

भोपाल में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां चोरों ने पूर्व जिला न्यायाधीश विमल कुमार जैन के घर को निशाना बनाया. इस वारदात में घर की पार्किंग में रखे चार खाली गैस सिलेंडर चोरी कर लिए गए. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग भी हैरान हैं कि चोर अब गैस सिलेंडर तक नहीं छोड़ रहे.

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आते हैं और पार्किंग में रखे सिलेंडरों को उठाकर ले जाते हैं. चोर बड़ी आसानी से इस वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन चुका है.

14 मार्च की रात को दिया वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक, यह चोरी 14 मार्च की रात करीब 12:30 बजे हुई. यह घटना कोहेफिजा थाना क्षेत्र के ओम नगर इलाके की है, जहां वकील रॉबिन जैन अपने परिवार के साथ रहते हैं. बताया जा रहा है कि चोर सीधे घर की पार्किंग में पहुंचे और वहां रखे चारों सिलेंडर उठाकर ले गए.

सुबह उठते ही परिवार को चला पता
सुबह जब पूर्व जिला न्यायाधीश विमल कुमार जैन और उनका परिवार जागा, तो उन्होंने देखा कि पार्किंग में रखे चारों सिलेंडर गायब हैं. इसके बाद तुरंत घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पूरी घटना सामने आ गई. वीडियो में तीन चोर बाइक से आते और सिलेंडर ले जाते हुए दिखाई दिए.

बेटे ने दर्ज कराई एफआईआर
घटना के बाद वकील रॉबिन जैन, जो कि विमल कुमार जैन के बेटे हैं, तुरंत कोहेफिजा थाने पहुंचे. वहां उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है.

गैस की किल्लत के बीच बढ़ी चिंता
बताया जा रहा है कि इन दिनों गैस की किल्लत भी देखी जा रही है, जिससे इस तरह की घटनाएं और चिंता बढ़ा रही हैं. ऐसे में घरेलू गैस सिलेंडर की चोरी ने लोगों को और सतर्क कर दिया है. ना प्रभारी के. जी. शुक्ला ने बताया कि कोहेफिजा थाना क्षेत्र में हुई इस चोरी की घटना को गंभीरता से लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का स्केच तैयार किया जा रहा है. लिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल, इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है.

(रिपोर्ट- धर्मेंद्र)

ये भी पढ़ें