scorecardresearch

बूथ से लेकर विधानसभा सीट तक... समाजवादी पार्टी का 403 सीटों पर आंतरिक सर्वे

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी बूथ स्तर से लेकर हर विधानसभा सीट तक अपनी तैयारी तेज कर दी है. पार्टी 403 सीटों पर आंतरिक सर्वे करा रही है. 3 स्तर के सर्वे के जरिए जीतने वाले उम्मीदवार की तलाश की जा रही है.

Advertisement
Akhilesh Yadav Akhilesh Yadav

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही है. हर पार्टियां अपने-अपने लेवल से चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी ने भी तैयारी तेज कर दी है. अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी बूथ स्तर से लेकर विधानसभा सीट तक तैयारी में लग गई है.

चुनाव की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी-
समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर बूथ स्तर से लेकर हर विधान सभा सीट तक अपनी तैयारी तेज़ कर दी है. सूत्रों के मुताबिक, पार्टी की तरफ से एजेंसियों और यूथ के संगठनों का 403 विधान सभा सीटों पर एक आंतरिक सर्वे चल रहा है.

हर विधानसभा में 3 स्तर पर सर्वे-
सूत्रों के मुताबिक, यह आंतरिक सर्वे दो एजेंसी और एक संगठन कर रहा है, यानी कि एक विधान सभा के तीन अलग अलग सर्वे हो रहे हैं. यह सर्वे टिकट बंटवारे के लिए काफी अहम बताए जा रहे हैं.

हर सीट पर आंकड़े जुटा रही समाजवादी पार्टी-
एक एक बूथ पर कौन किस जाति का है और कौन लड़कर जीत सकता है, इसका भी आंकलन किया जा रहा है. समाजवादी पार्टी हर विधान सभा सीट के अनुसार दिये हुए जातीय आंकड़ों के अलावा पार्टी के स्तर पर भी दोबारा से आंकड़े दुरुस्त करने में लगी है, जिससे टिकट चयन में गलती की गुंजाइश न रह जाए. संगठनात्मक स्तर पर समाजवादी पार्टी की यूथ विंग्स को इसकी जिम्मेदारी दी गई है.

सूबे में विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहा है. ऐसे में सियासी दलों की धड़कनें बढ़ गई हैं. हर दल अपनी तैयारियों में कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहता है. ऐसे में समाजवादी पार्टी भी अपनी रणनीति बनाने में जुट गई है. पार्टी हर विधानसभा में 3 लेयर का सर्वे करा रही है, ताकि जीतने वाले उम्मीदवार की तलाश पूरी हो सके.

ये भी पढ़ें: