Akhilesh Yadav
Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे सियासी दल अपनी रणनीति बनाने की जुट रहे हैं. अखिलेश यादव आज सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और युटयुबर्स के साथ एक बड़ी मीटिंग करने जा रहे हैं. दरअसल 2027 विधानसभा चुनाव के लिए यह अखिलेश यादव की डिजिटल आर्मी होगी. साल 2027 में योगी सरकार के खिलाफ नैरेटिव बनाने और समाजवादी पार्टी को लेकर समाज के एक तबके के भीतर की निगेटिविटी दूर करने के लिए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स की ये बड़ी बैठक होगी.
पार्टी समर्थक इंफ्लुएंसर्स के साथ बैठक-
जानकारी के मुताबिक ऐसे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स जिनकी रीच काफी ज्यादा है, एक्स से लेकर इंस्टाग्राम तक अपने फॉलोवर्स रखने वाले ऐसे इन्फ्लुएंसर्स जो समाजवादी पार्टी के समर्थक माने जाते हैं या फिर खुद से समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं. उनकी मीटिंग अखिलेश यादव करेंगे. माना जा रहा है कि इसमें कई ऐसे भी हैंडल्स हो सकते हैं, जो प्रोफेशनल हो और पार्टी के लिए अपनी रीच का फायदा दे सकते हैं.
सिर्फ राजनीतिक तौर पर सजग रहने वाले सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर ही नहीं, बल्कि सांस्कृतिक या फिर एंटरटेनमेंट कर लोगों तक अपनी बात पहुंचाने वाले इनफ्लुएंसर्स को भी अखिलेश यादव ने बुलाया है.
सबको एक साथ लाने की कोशिश-
माना जा रहा है कि अभी तक बिखरे हुए सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, जो समाजवादी पार्टी के लिए कंटेंट बनाते रहे हैं, नए इनफ्लुएंसर्स, जिन्हें पार्टी अपने साथ जोड़ना चाहती है. सबको एक सूत्र में पिरोने की यह कोशिश है, ताकि सिर्फ पार्टी के लिए एक पॉजिटिव नेगेटिव बनाया जाए. बल्कि अगर कुछ भी निगेटिव पार्टी के खिलाफ चले तो ये डिजिटल आर्मी सोशल मीडिया पर उसका जवाब दे सकें.
कंटेंट को लेकर सतर्क है समाजवादी पार्टी-
अखिलेश यादव लगातार भोजपुरी गानों में दबंगई कट्टा और हत्या जैसे विषयों को लेकर अपनी पार्टी को जागरुक कर रहे हैं कि ऐसा कोई भी कंटेंट समाजवादी पार्टी के साथ ना जोड़ा जाए, लेकिन जिस तरीके से बिहार चुनाव में कट्टे पर बने एक भोजपुरी गीत में तेजस्वी का पूरा नैरेटिव बिगाड़ दिया था. ऐसे में अखिलेश यादव सजग हैं और अपनी सोशल मीडिया टीम का इस्तेमाल ऐसी निगेटिव खबरों को काउंटर करने के लिए भी कर सकते हैं.
माना जा रहा है की कई, एजेंसियां जो समाजवादी पार्टी के साथ जुड़ी है, खासकर I-Pack भी इस मीटिंग में होगी.
अखिलेश यादव की यह पूरी तैयारी 2027 चुनाव को लेकर है. ऐसे में सोशल मीडिया आर्मी की तैयारी न सिर्फ पार्टी के कंटेंट को लोगों तक फैलने के लिए, बल्कि पार्टी के खिलाफ होने वाले तमाम साजिशों को रोकने में भी मदद करेगी. ऐसा समाजवादी पार्टी के इंसाइडर्स का मानना है, जो इस मीटिंग को मूर्त रूप दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें: