Vinod Tawade (Photo/PTI)
Vinod Tawade (Photo/PTI)
भारतीय जनता पार्टी ने नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान करने के बाद राज्य प्रभारियों की नई लिस्ट जारी की है. इसमें उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के प्रभारी और सह-प्रभारियों के नामों का ऐलान किया है. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्यों की जिम्मेदारी विनोद तावड़े जैसे अनुभवी को दी गई है.
विनोद तावड़े मिली यूपी की जिम्मेदारी-
विनोद तावडे के तौर पर उत्तर प्रदेश को संगठन का एक महारथी मिल गया है. सुनील बंसल के संगठन महामंत्री पद से जाने के बाद उत्तर प्रदेश में संगठन का कोई बड़ा चेहरा पिछले कुछ सालों से नहीं था और संगठन के एक ऐसे चेहरे की कमी महसूस की जा रही थी, जो सबको साथ लेकर चल सके और किसी के लिए पक्षपाती न हो. उत्तर प्रदेश में एक कुशल संगठनकर्ता की कमी काफी समय से महसूस की जा रही थी. राधा मोहन सिंह के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा का प्रभारी का पद खाली था, हालांकि पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश में अनौपचारिक तौर पर वह समन्वय का काम देख रहे थे.
पहले भी यूपी में भूमिका निभा चुके हैं तावड़े-
मंत्रिमंडल बंटवारे के वक्त भी विनोद तावडे उत्तर प्रदेश में अपनी भूमिका निभा चुके हैं. तावड़े बिहार के भी प्रभारी थे, बिहार में NDA की जीत और सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने तक में उनकी भूमिका मानी जाती है.
महाराष्ट्र से आने वाले विनोद तावड़े महाराष्ट्र में 16 विभागों के मंत्री रह चुके हैं. संगठन में उनका बड़ा नाम है और सभी की सुनने और किसी का खास न होने की उनकी पहचान है.
तावड़े के लिए 2027 चुनाव बड़ी चुनौती-
2027 चुनाव को लेकर विनोद तावड़े के लिए चुनौतियां भी बड़ी है, क्योंकि 2024 चुनाव में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी थी. ओबीसी बिरादरी से आने वाले तावड़े के संगठन कौशल पर भाजपा ने अपना भरोसा जताया है. माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में शीर्ष स्तर की खेमेबंदी अब रुक जाएगी और संगठन और सरकार में एक समन्वय बन सकेगा.
ये भी पढ़ें: