
Uttarayan Festival 2024
Uttarayan Festival 2024
मकर संक्रांति यानी गुजरात के उत्तरायण उत्सव पर रविवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह अपने परिवार के संग अहमदाबाद में पतंगबाजी करते दिखे. इस मौके पर लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई. गृहमंत्री अमित शाह ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सादे तरीके से उत्तरायण उत्सव मनाया.

भगवान जगन्नाथ के किए दर्शन
त्योहार के इस मौके पर सबसे पहले अमित शाह अहमदाबाद में जमालपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचे, जहा अपने परिवार के साथ भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की. उन्होंने आरती की और परंपरा के अनुसार मंदिर में एक गाय और एक हाथी की भी पूजा-अर्चना की. मंदिर परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे. शाह ने ट्वीट किया, उत्तरायण के पावन अवसर पर आज अहमदाबाद के सुप्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना की. महाप्रभु जगन्नाथ सभी पर अपनी कृपा बनाएं. जय जगन्नाथ.

उत्तरायण का मनाया जश्न
हर साल की तरह मकर संक्रांति के मौके पर अमित शाह ने परिवार और कार्यकर्ताओं के साथ उत्तरायण का जश्न मनाया. वह जीवराज पार्क स्थित स्वाति अपार्टमेंट पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाया. इस मौके पर वेजलपुर विधानसभा के विधायक अमित ठाकुर, अहमदाबाद भाजपा के शहर प्रमुख समेत कॉर्पोरेशन के पदाधिकारी मौजूद थे. गृहमंत्री अमित शाह कई जगहों पर कार्यकर्ताओं के साथ उत्तरायण मनाया. कई स्थानों पर लोगों ने छोटे समूहों में अपने घर की छतों से पतंग उड़ाई.
(अतुल तिवारी की रिपोर्ट)