Vande Bharat Express
Vande Bharat Express
रेलवे सूत्रों और IRCTC की बुकिंग जानकारी के अनुसार, उदयपुर सिटी और आगरा कैंट के बीच चलने वाली सेमी हाई-स्पीड Vande Bharat Express 15 फरवरी से बंद कर दी जाएगी. अभी इस ट्रेन की बुकिंग सिर्फ 14 फरवरी तक ही दिख रही है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि इसके बाद सेवा जारी नहीं रहेगी.
कौन-सी सेवाएं होंगी प्रभावित
इस फैसले का असर ट्रेन नंबर 20979/20980 (Udaipur City-Jaipur Vande Bharat) और 20981/20982 (Udaypur-Agra Cantt Vande Bharat) पर पड़ेगा. उदयपुर-आगरा कैंट वंदे भारत की शुरुआत सितंबर 2024 में हुई थी. यह ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलती थी और राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कई पर्यटन और सांस्कृतिक शहरों को जोड़ती थी.
यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा
इस सेवा के बंद होने के बाद आगरा से गुजरने या शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या घटकर तीन रह जाएगी. नियमित यात्रियों और पर्यटकों के लिए यह बदलाव अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई लोग तेज और सुविधाजनक यात्रा के लिए इस ट्रेन पर निर्भर होने लगे थे.
बंद करने की वजह क्या बताई गई
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस रूट पर यात्रियों की संख्या उम्मीद से कम रही. ट्रेन के सीमित स्टॉपेज भी एक कारण रहे, जिससे बीच के शहरों के यात्रियों को ज्यादा फायदा नहीं मिल पाया. कम उपयोग की वजह से सेवा को फिलहाल रोकने का फैसला लिया गया.
नेटवर्क समीक्षा और आगे की योजना
देश भर में वंदे भारत नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन रेलवे अलग-अलग रूट की मांग और उपयोगिता की समीक्षा भी कर रहा है. जिन सेवाओं पर यात्रियों की संख्या कम है, उन्हें दोबारा व्यवस्थित या बंद किया जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेन का रेक जल्द ही Udaypur और Udaipur- Asarwa (Gujarat) के बीच नई सेवा में लगाया जा सकता है. यह प्रस्तावित रूट राजस्थान और गुजरात के बीच यात्रा को आसान बनाने के लिए तैयार किया जा रहा है, हालांकि इस पर अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है.
आगे क्या हो सकता है
रेलवे प्रशासन आगरा-उदयपुर कॉरिडोर पर यात्रियों की मांग और संचालन की स्थिति पर नजर रखेगा. भविष्य में जरूरत और व्यवहार्यता के आधार पर कोई नई सेवा शुरू करने का फैसला लिया जा सकता है.
(रिपोर्ट- पीयूष मिश्रा)
ये भी पढ़ें