scorecardresearch

वाराणसी के नमो घाट पर होने वाले एयर शो को लेकर तैयारियां पूरी, एयर शो का हुआ ग्रेंड रिहर्सल! गंगा के ऊपर वायु सेना के लड़ाकू विमान ने दिखाए करतब

तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया है. घाटों पर वॉच टावर बनाए गए हैं और निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कैंप की व्यवस्था भी की गई है.

Advertisement
Varanasi Air Show 2026 Varanasi Air Show 2026

वाराणसी में भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के मौके पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को भव्य एयर शो होने जा रहा है. नमो घाट पर होने वाले इस शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है. शो देखने के लिए वाराणसी के साथ ही चंदौली की तरफ भी तैयारियां की गई हैं. घाटों को समतल करने के साथ बैरिकेडिंग की गई है. सुरक्षा से लेकर दर्शकों की सुविधा तक के इंतजाम किए गए हैं.

एयर शो शुरू होने से पहले मंगलवार को वायुसेना के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने मेगा रिहर्सल किया. आसमान में विमानों की उड़ान और उनके करतब देखने के लिए घाट पर लोगों की भीड़ जुट गई. राफेल और सुखोई जैसे लड़ाकू विमानों को उड़ान भरते देखकर लोग रोमांचित नजर आए. हेलीकॉप्टरों के करतब ने भी लोगों का ध्यान खींचा.

Varanasi Air Show 2026

चंदौली की तरफ भी घाटों पर तैयारियां पूरी
वाराणसी के दूसरे छोर पर चंदौली की तरफ पड़ने वाले घाटों पर भी एयर शो देखने आने वाले लोगों के लिए व्यवस्थाएं की गई हैं. कई किलोमीटर तक घाटों को समतल किया गया है, ताकि दर्शक आसानी से खड़े होकर शो देख सकें. लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग की गई है.

तीन दिन तक चलने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी ध्यान दिया गया है. घाटों पर वॉच टावर बनाए गए हैं और निगरानी के लिए CCTV कैमरे लगाए गए हैं. इसके अलावा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल कैंप की व्यवस्था भी की गई है.

रिहर्सल देखने पहुंचे लोगों में दिखा उत्साह
एयर शो की रिहर्सल देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ महिलाएं भी पहुंचीं. आसमान में लड़ाकू विमानों की तेज आवाज और उनकी उड़ान देखकर लोग उत्साहित दिखाई दिए. कई लोगों के लिए यह पहला मौका था, जब उन्होंने इतने करीब से लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टरों को करतब दिखाते देखा.

Varanasi Air Show 2026

रिहर्सल देखने पहुंचीं प्रतिभा सिंह ने बताया कि एयर शो को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी. उन्होंने कहा, “हम लोगों ने आज राफेल और सुखोई को उड़ान भरते देखा. यह बहुत अच्छा और रोमांचक दृश्य था. यहां सारी व्यवस्थाएं भी अच्छे तरीके से की गई हैं.”

एक घंटे से इंतजार कर रहे थे दर्शक
स्थानीय निवासी दीनदयाल यादव ने बताया कि वह करीब एक घंटे से वहां मौजूद थे. उन्होंने कहा कि लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर देखकर उन्हें बहुत अच्छा लगा. वहीं, महेश शर्मा ने कहा कि रिहर्सल देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे. आसमान में फाइटर विमान और हेलीकॉप्टरों के करतब देखकर अच्छा लगा. स्थानीय निवासी तेजस ने बताया कि उन्होंने पहली बार ऐसा नजारा देखा और उन्हें यह बहुत पसंद आया.

Varanasi Air Show 2026

तीन दिन तक आसमान में दिखेगा वायुसेना का दम
वाराणसी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाला एयर शो लोगों के लिए खास आकर्षण रहेगा. रिहर्सल के दौरान ही जिस तरह लोगों की भीड़ जुटी, उससे आयोजन को लेकर उत्साह का अंदाजा लगाया जा सकता है. अब लोगों को मुख्य शो का इंतजार है, जहां वे भारतीय वायुसेना के विमानों की उड़ान और करतब देख सकेंगे.

ये भी पढ़ें