BJP Chief Nitin Naveen
BJP Chief Nitin Naveen
अल्फा, बीटा, गामा और जी से देश बांटने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देश बंटने नहीं दिया जाएगा. ये बाते वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आयोजित 'युवा संवाद-2026' में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंच से कही. यहां आप जान सकते हैं नितिन नवीन और कौन-कौन सी बातें कहीं.
युवाओं को साधने की कोशिश
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंच से युवाओं को साधने की कोशिश कि और शिक्षा और रोजगार से जुड़े उनके सवालों का जवाब दिया. नितिन नवीन ने मंच से कहा कि NEET की कमियों को दूर किया, दोषियों पर कार्रवाई हुई. भारत का एजुकेशन सिस्टम बहुत मजबूत बनेगा. नई शिक्षा नीति इसमें मदद करेगी. आज भारत की सबसे बड़ी पावर मैन पावर है.ये स्किल्ड हो गया तो भारत बहुत बड़ी ताकत बनेगा. जब तक देश में नरेंद्र मोदी हैं तबतक घुसपैठ नहीं कर पाएंगे घुसपैठिए. उन्होंने घोषणा की कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम हम जल्द लागू करेंगे. उन्होंने कहा कि बनारस में एक ऐसे शख्स को चुना जिन्होंने नीति आयोग बनाया जो पंचवर्षीय नहीं, बल्कि आगे के 50 साल की योजना लेकर चल रहा है.
युवा आगे चलकर जॉब शिकर नहीं जॉब गिवर होंगे
सर्वोच्च नेतृत्व का काम पीएम मोदी ने किया. IIT हर जिले तक पहुंचे ये जरूरी है. 2014 के पहले स्टार्टअप शब्द का प्रयोग कम होता था, लेकिन आज ढाई लाख स्टार्टअप है. ये जॉब क्रियेटर बन गए हैं. आने वाला युवा आगे चलकर जॉब शिकर नहीं जॉब गिवर होगा. भारत AI का सबसे बड़ा हब बनेगा, विदेश से कंपनियां आई हैं जो बड़ा निवेश करेंगी.
युवा देश के विकास के लिए कर रहे काम
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज टूरिज्म बढ़ा है तो आज हम टूरिस्ट सेंटर विकसित करने में सफल हुए हैं. यूपी बदल गया है. यहां की फिजा भी बदल गई है. कभी यूपी का नाम माफिया वसूली के लिए लिया जाता था. पहले मेडिकल में 50 हजार दाखिला होता था, अब डेढ़ लाख है, इन आंकड़े को भी आगे बढ़ाने जा रहे हैं. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि देश का युवा देश के विकास के लिए काम कर रहा है. बांटने की राजनीति करने व स्पष्ट संदेश है कि देश का युवा बंटेगा नहीं, इस देश के विकास में और देश के विरासत को आगे बढ़ाने में लगा रहेगा.