scorecardresearch

वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, मां-बहन का कुछ और ही दावा

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने डायरेक्टर सनोज मिश्रा को गंदा आदमी बताया. लेकिन अब वायरल गर्ल की फैमिली उनके खिलाफ हो गई है. उनकी मां और बहन ने इसे झूठ बताया और मोनालिसा पर बहकावे में आकर सफेद झूठ बोलने का आरोप लगाया.

Viral Girl Monalisa Controvery Viral Girl Monalisa Controvery

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. कभी फिल्मों में डेब्यू को लेकर तो कभी अपनी शादी को लेकर वायरल हो रही हैं. अब मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. मोनालिसा ने आरोप लगाया है कि सनोज मिश्रा ने 10 बार टच किया. वो अच्छा आदमी नहीं है. लेकिन इस मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब मोनालिसा की मां और बहन सामने आए और कई खुलासे किए.

मोनालिसा की बहन ने क्या कहा?
वायरल गर्ल मोनालिसा की मां और बड़ी बहन गुस्से में हैं. मां और बहन ने आरोपों को सफेद झूठ बताया. उनका कहना है कि फरमान के कहने पर मोनालिसा झूठे आरोप लग रही है. 

बहन ने कहा कि मैं तो हमेशा साथ में रहती थी. सनोज मिश्रा ने हमें हमेशा बेटी की तरह माना. दूसरों के कहने पर मोनालिसा इस तरह झूठ बोल रही है. मोनालिसा के झूठ के चलते परिवार ही नहीं, पारदी समाज के आसपास के करीब 200 घरों के लोग आक्रोशित है और आश्चर्यचकित हैं.

झूठ बोल रही मोनालिसा- मां
मोनालिसा की मां लताबाई का कहना है कि वो बिल्कुल झूठ बोल रही है. हम सब साथ में रहते हैं. मेरे चार बच्चे हैं. मैंने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया. हम पति-पत्नी भी अच्छे से रहते हैं. मोहल्ले के लोगों ने कहा कि जिसने उसे पैदा किया, वो उनकी नहीं हो रही है तो दूसरों की क्या बात करें? 

मोनालिसा की मम्मी पर आरोप लगा रही है कि वो ड्रिंक करती है. आप देखो, कहां ड्रिंक किया उसने और उसकी हालत कैसी हो रही है? मोनालिसा की बड़ी मम्मी का कहना है कि फरमान उसे सीखा-पढ़ा रहा है और उसके कहने पर ये सब कह रही है. झूठे आरोप लगा रही है. परिवार को बदनाम कर रही है. सनोज मिश्रा ने तो उसके जीवन को सवार दिया था. लेकिन अब वो झूठे आरोप लगाकर पूरे परिवार को नुकसान पहुंचा रही है.

(उमेश रेवालिया की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: