Weather Update
Weather Update
IMD Rain Alert 10 October 2026: देश में मॉनसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट लेने के संकेत दिए हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, 10 अक्टूबर को देश के 23 राज्यों में बारिश, आंधी और तूफान की संभावना है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मौसम खराब रहने की आशंका है. मौसम में बदलाव का असर आम जनजीवन के साथ खेती-किसानी पर भी पड़ सकता है. ऐसे में लोगों को घर से निकलने से पहले मौसम की ताजा जानकारी लेने की सलाह दी गई है
इन 23 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, केरल, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, असम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, मिजोरम, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में शनिवार को बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ गरज-चमक और आंधी चल सकती है.
दिल्ली में बादलों का डेरा
दिल्ली में 10 अक्टूबर को हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. राजधानी के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. तापमान की बात करें तो दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस हो सकती है. हालांकि, बारिश की तीव्रता और समय में स्थानीय स्तर पर बदलाव संभव है.
उत्तर प्रदेश में 70 KM की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शनिवार को मौसम बिगड़ने की आशंका है. कानपुर, आगरा, मेरठ, मिर्जापुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, रायबरेली और गोरखपुर में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अलर्ट है. कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. लखनऊ में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
बिहार के 25 जिलों में बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 10 अक्टूबर को बिहार के 25 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. बिहार में गोपालगंज, सिवान, भोजपुर, बक्सर, अरवल, औरंगाबाद, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, कैमूर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, रोहतास, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा और किशनगंज में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
राजस्थान के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश
राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर और भरतपुर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. राज्य के आसपास परिसंचरण तंत्र बनने की संभावना के बीच कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.
मध्य प्रदेश में आंधी-बारिश से बढ़ेगी परेशानी
मध्य प्रदेश के इंदौर, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, बालाघाट, ग्वालियर और रायसेन में बारिश के साथ तेज हवाओं की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी दी गई है. भोपाल में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश और आंधी का खतरा
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में बारिश और तेज हवाओं की आशंका है. कुछ इलाकों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. मनाली में अधिकतम तापमान करीब 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
उत्तराखंड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन की संभावना
उत्तराखंड के हरिद्वार, रुड़की, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर, ऋषिकेश, कोटद्वार, नैनीताल और अल्मोड़ा में बारिश की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है. देहरादून में अधिकतम तापमान करीब 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश होने पर भूस्खलन और सड़कें बाधित होने का खतरा बढ़ सकता है.
जम्मू-कश्मीर में बारिश और आंधी का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के जम्मू, अनंतनाग, बारामूला, उधमपुर, सोपोर, कठुआ, राजौरी, पुंछ और डोडा में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है. इस दौरान हवा की रफ्तार 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. श्रीनगर में अधिकतम तापमान करीब 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.