Delhi NCR Rain
Delhi NCR Rain
दिल्ली-एनसीआर में मौमस का मिसाज बदला है. कई जगहों पर जोरदार बारिश हुई है. दिल्ली, नोएडा, ग्रुरुग्राम और गाजियाबाद में भारी बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने एक बार फिर अलर्ट जारी की है. विभाग के मुताबिक अगले 3 घंटे में हवाओं के साथ तेज बारिश हो सकती है.
3 घंटे में तेज बारिश का अलर्ट-
मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर नया अलर्ट जारी किया है. इसके मुताबिक अगले 3 घंटे के भीतर बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान दिल्ली में भारी बारिश की चेतावनी है. गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान 15 मिमी प्रति घंटे से अधिक की भारी बारिश की संभावना है. 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं.
दिल्ली के किन इलाकों के लिए अलर्ट-
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में कई इलाकों में अगले 3 घंटे में जोरदार बारिश हो सकती है. इसमें मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, नई दिल्ली, उत्तरी दिल्ली, उत्तर पूर्वी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, शहादरा, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, दक्षिण पश्चिम दिल्ली और पश्चिम दिल्ली शामिल है.
हरियाणा के इन इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट-
मौसम विभाग ने हरियाणा और यूपी के कुछ इलाकों में भी अगले 3 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. इसमें हरियाणा के फरीदाबाद, गुरुग्राम, रोहतक और सोनीपत शामिल है. जबकि यूपी के गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, संभल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: