scorecardresearch

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में झमाझम बारिश, यूपी में कब तक इंसाफ मिलेगा?

दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने रफ्तार पकड़ी है. मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है. मॉनसून जल्द ही इलाके में दस्तक दगा. इसके साथ ही अगले कुछ दिनों में बिहार और उत्तर प्रदेश में मॉनसून आ सकता है.

Weather Weather

मॉनसून ने दस्तक दे दी है. महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक में हलचल बढ़ गई है. मॉनसून रफ्तार पकड़ रहा है. जगह-जगह झमाझम बारिश हो रही है और गर्मी से राहत मिल गई है. दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने मंगलवार को और प्रगति करते हुए मध्य अरब सागर के शेष हिस्सों, महाराष्ट्र के कई अन्य क्षेत्रों सहित मुंबई, तेलंगाना और ओडिशा के बचे हुए हिस्सों को कवर कर लिया है. इसके साथ ही मानसून छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ और भागों में भी आगे बढ़ गया है. संभावना है कि जल्द ही बिहार और यूपी के लोगों को भी गर्मी से राहत मिलेगी और इस इलाके में भी मॉनसून कब दस्तक देगा.

3 दिनों में मॉनसून आगे बढ़ेगा-
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 23 जून तक मानसून की उत्तरी सीमा (नॉर्दर्न लिमिट ऑफ मॉनसून) 20°उत्तरी अक्षांश/60°पूर्वी देशांतर, 20°उत्तरी अक्षांश/65°पूर्वी देशांतर, 20°उत्तरी अक्षांश/70°पूर्वी देशांतर, दहानू, वर्धा, रायपुर, डाल्टनगंज, मोतिहारी और 28.3°उत्तरी अक्षांश/83°पूर्वी देशांतर से होकर गुजर रही है. 

आईएमडी ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों के दौरान उत्तर अरब सागर और गुजरात के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अन्य क्षेत्रों तथा मध्य प्रदेश के कुछ भागों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. 

यूपी में मॉनसून कब?
इतना ही नहीं, उत्तर प्रदेश में भी जल्द ही मॉनसून आने की संभावना है. बताया जा रहा है कि इसके बाद अगले तीन से चार दिनों में झारखंड और बिहार के शेष हिस्सों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में भी दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने की संभावना है और जल्द ही यूपी में भी गर्मी से राहत मिलती. 

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की इस निरंतर प्रगति से देश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी से राहत मिलने के साथ-साथ खरीफ फसलों की बुवाई को भी गति मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: