scorecardresearch

Weather Today 16 August: सावधान! आज कहीं चलेगी तेज आंधी तो कहीं गिरेगी आकाशीय बिजली, 17 राज्यों में होगी भारी बारिश, जानें दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 16 August 2026: इन दिनों कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 17 अगस्त को यूपी-बिहार सहित 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कहीं तेज आंधी चलेगी तो कहीं आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Advertisement
Weather Update Weather Update

Weather Update: पूरे देश में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक मूसलाधार बारिश हो रही है. अब भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग ने 16 अगस्त दिन रविवार को दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश के दौरान कई राज्यों में  80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी. कुछ जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है. पहाड़ों पर लैंडस्लाइड की चेतावनी जारी की गई है. ऐसे में आप रविवार को घर से निकलने से पहले यहां वेदर रिपोर्ट जरूर पढ़ लें. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम यूपी और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. उधर, दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसी के चलते उत्तर भारत में मूसलाधार बारिश हो रही है. 

इन राज्यों में आज बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग ने 16 अगस्त को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. रविवार को जिन राज्यों में बारिश होने की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में बरसेंगे बादल
दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादलों ने अपना डेरा जमा रखा है. पिछले कई दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 16 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कुछ जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

यूपी में आंधी-पानी का अलर्ट 
यूपी में इस समय मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. राज्य के अधिकतर जिलों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 16 अगस्त दिन रविवार को भी कई जिलों में आंधी और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. रविवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, चंदौली, मथुरा, अयोध्या, गाजीपुर, गोरखपुर, आगरा, मेरठ, मुजफ्फर नगर, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बिजनौर, सहारनपुर, शामली, बदायूं, शाहजहांपुर, इटावा, खेरी, औरैया, जालौन, हमीरपुर, फिरोजाबाद, बस्ती, बुलंदशहर और देवरिया शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. लखनऊ में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

बिहार-झारखंड में भारी बारिश की संभावना  
मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड के कई जिलों में 16 अगस्त 2026 को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. रविवार को बिहार के जिन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है, उनमें पटना, गया, आरा, बक्सर, कैमूर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सिवान, गोपालगंज, भोजपुर, वैशाली, सारण, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, भागलपुर, खगड़िया और बेगूसराय शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. बिहार की राजधानी पटना में 16 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. उधर, झारखंड के जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, दुमका, हजारीबाग, पलामू, रामगढ़, खूंटी, सिमडेगा और देवघर शामिल हैं. रांची में रविवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.