scorecardresearch

22 February Weather Update: 10 राज्यों में आज भारी बारिश... हवा की स्पीड रहेगी 40, आपके यहां कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

Today Weather Update: मौसम पल-पल करवट ले रहा है. सर्दी धीरे-धीरे जा रही है और गर्मी आ रही है. बीच-बीच में बारिश ठंड को बढ़ा दे रही है. IMD ने 10 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. यहां आप पढ़ सकते हैं रविवार को दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार सहित किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update Weather Update

सर्दी अपने अंतिम दौर में है. गर्मी धीरे-धीरे आ रही है. बीच-बीच में बारिश ठंड को बढ़ा दे रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 10 राज्यों में एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान इन राज्यों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. यहां आप पढ़ सकते हैं रविवार को दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार सहित किस राज्य में कैसा रहेगा मौसम?

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक 22 फरवरी दिन रविवार से 24 फरवरी 2026 तक देश के 10 राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और तेलंगाना में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 22 और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 22 फरवरी से 24 फरवरी तक तेज बारिश की संभावना है.तमिलनाडु और केरल में रविवार को  मूसलाधार बारिश की चेतावनी है. कर्नाटक में 22 फरवरी से 24 फरवरी के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. छत्तीसगढ़ और ओडिशा में 23 और 24 फरवरी को आंधी-पानी की चेतावनी है. 

आज दिल्ली-एनसीआर में मौसम रहेगा साफ
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है. दिन में धूप निकले से तापमान में बढ़ोतरी होगी. हालांकि सुबह और शाम में ठंड रहेगी. सुबह में कुछ जगहों पर हल्का कोहरा रह सकता है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक रविवार को एक्यूआई में सुधार हो सकता है. एक्यूआई 120 से नीचे तक जा सकता है. इससे दिल्ली के लोगों को प्रदूषण से राहत मिलेगी. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

यूपी-बिहार में बारिश की संभावना नहीं 
मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को यूपी और बिहार में बारिश होने की संभावना नहीं है. सुबह से ही धूप निकलेगी. इससे दिन का पारा बढ़ेगा. उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में सुबह में कोहरा छाया रह सकता है. यूपी के जिन जिलों में कोहरा रहेगा उनमें वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर, भदोही, आजमगढ़, बलिया, मिर्जापुर, गोंडा, बहराइच, देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर शामिल हैं. कानपुर में रविवार अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. लखनऊ में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उधर, 22 फरवरी को बिहार के भी किसी जिले में बारिश होने की संभावना नहीं है. कुछ जिलों में कोहरे और ठंड पड़ने की चेतावनी जरूर जारी है. 22 फरवरी को पटना में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बिगड़ेगा मौसम 
आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 22 फरवरी को मौसम बिगड़ेगा. उत्तराखंड में रविवार से लेकर अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. नैनीताल, उत्तर काशी, पिथौरागढ़, चमोली और अल्मोड़ा में भारी बारिश हो सकती है. रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उधर, हिमाचल प्रदेश में 22 फरवरी को बारिश की चेतावनी है. शिमला, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, कांगड़ा और सोलन में रविवार को बारिश हो सकती है. मनाली बर्फबारी की चेतावनी है. मनाली में रविवार को अधिकतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा. जम्मू-कश्मीर में 22 और 23 फरवरी को बारिश होने का अलर्ट है. 

मध्य प्रदेश में होगी बारिश, राजस्थान में जस का तस रहेगा मौसम 
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 22 फरवरी से अगले तीन दिनों तक बारिश होने कि संभावना है जबकि राजस्थान के मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा. मध्य प्रदेश के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें भोपाल, जबलपुर, कटनी, रतलाम, उज्जैन, नीमच, खंडवा, खरगोन और सिवनी शामिल हैं. भोपाल में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा. उधर, आईएमडी के मुताबिक राजस्थान के कई जिलों में रविवार को तापमान बढ़ेगा. जयपुर में 22 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा.