scorecardresearch

Weather Update Today: मानसून ने बढ़ाई रफ्तार, दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट... तेज हवाओं से मिलेगी गर्मी से राहत

Weather Update Today: मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तमिलनाडु, असम, नागालैंड और त्रिपुरा में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है.

Today Weather Update Today Weather Update

Weather Today: केरल में दस्तक देने के बाद दक्षिण-पश्चिम मानसून अब धीरे-धीरे देश के अन्य हिस्सों की ओर बढ़ रहा है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और हवा की रफ्तार 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

इन राज्यों में जारी हुआ अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, तमिलनाडु, असम, नागालैंड और त्रिपुरा में आंधी-तूफान और बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है. कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मौसम खराब बना रह सकता है.

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम
दिल्ली-NCR में 18 से 21 जून के बीच मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. तेज हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी.

उत्तर प्रदेश में बारिश और तूफान का अलर्ट
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. वहीं बाराबंकी, कानपुर, प्रयागराज, आगरा, झांसी, गौतमबुद्ध नगर, गोरखपुर, मेरठ और कई अन्य जिलों में बारिश के साथ आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश
बिहार में 18 से 20 जून के बीच कई जिलों में बारिश का अनुमान है. पटना में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सिवान, पूर्णिया, दरभंगा, भागलपुर, पश्चिम और पूर्वी चंपारण, मधुबनी, वैशाली, किशनगंज और सुपौल समेत कई जिलों में 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी असर
राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. वहीं मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित ग्वालियर, सागर, विदिशा, छिंदवाड़ा, मंदसौर और मंडला जैसे जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.

पहाड़ी राज्यों में मौसम रहेगा खराब
उत्तराखंड में देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और हरिद्वार समेत कई क्षेत्रों में 22 जून तक बारिश और तेज हवाओं की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और सोलन में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है.

झारखंड, गुजरात और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार
झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और दुमका सहित कई जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट है. गुजरात के दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि सौराष्ट्र और कच्छ में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. तमिलनाडु में अगले एक सप्ताह तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. मदुरै, रामनाथपुरम और शिवगंगा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

ये भी पढ़ें: