scorecardresearch

Weather Today, 02 February 2026: दिल्ली में दिन का मौसम रहेगा साफ, लेकिन सुबह के समय दिखी कोहरे की चादर.. जानें अपने राज्य का हाल

Weather Today, 02 February 2026: आईएमडी के अनुसार 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों सहित कुल 10 राज्यों में बारिश होने की संभावना है. अनुमान है कि बारिश के बाद 14 फरवरी तक ठंड का असर बना रहेगा.

Weather Update Weather Update

देशभर में मौसम का रुख लगातार बदल रहा है. हर दो-तीन दिन में तापमान और मौसम की स्थिति में हो रहे उतार-चढ़ाव से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में फिर से बारिश और ठंड को लेकर चेतावनी जारी की है. अनुमान है कि बारिश के बाद 14 फरवरी तक ठंड का असर बना रहेगा, जबकि 21 जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी दिया गया है. 

उत्तर भारत समेत 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट
आईएमडी के अनुसार 2 और 3 फरवरी को उत्तर भारत के 7 राज्यों सहित कुल 10 राज्यों में बारिश होने की संभावना है. जिन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, उनमें उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और महाराष्ट्र शामिल हैं. इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. 

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 2 फरवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. हालांकि सुबह के समय 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं, जिससे तापमान में हल्की गिरावट महसूस होगी. कुछ खुले इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है. राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी ठंड, बारिश का येलो अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 2 फरवरी को मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है. कानपुर, लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज, बाराबंकी, चंदौली, सोनभद्र और ललितपुर जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड में और इजाफा होगा. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 14 फरवरी तक सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

बिहार में मौसम रहेगा साफ
बिहार में 2 फरवरी को मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है और किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. 5 फरवरी तक मौसम सामान्य बना रह सकता है. हालांकि सुबह के समय पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया और किशनगंज में हल्की ठंडी हवाएं चल सकती हैं. पटना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें