scorecardresearch

Weather Today, 08 February 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का दिख रहा अलग रूप, दिल्ली में सुबह-शाम गलन वाली ठंड.. जानें अपने राज्य का हाल

Weather Today, 08 February 2026: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से कुछ राज्यों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हैं.

Weather Update Weather Update

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से कुछ राज्यों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार बने हैं. इसका असर मैदानी इलाकों तक दिखाई दे रहा है, जहां तापमान और हवाओं में लगातार उतार-चढ़ाव महसूस किया जा रहा है.

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली‑एनसीआर में तेज सतही हवाओं के चलते मौसम बदलता हुआ नजर आ रहा है. सुबह और शाम के समय गलन भरी ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिन में तेज धूप और हवाओं के कारण तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक महसूस किया जा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक दिन में हवाएं तेज रह सकती हैं और अधिकतम तापमान करीब 24.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो औसत से अधिक है. 

उत्तर प्रदेश में फिलहाल स्थिर मौसम
IMD के अनुसार उत्तर प्रदेश के सभी जिले फिलहाल ग्रीन जोन में हैं. अगले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क और स्थिर रहने की संभावना है. आने वाले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि उसके बाद हल्की गिरावट दर्ज की जा सकती है. किसी बड़े मौसमीय बदलाव या तीव्र ठंड की फिलहाल आशंका नहीं है.

बिहार में दिन के समय धूप निकलने के बावजूद सर्द हवाओं का असर कम नहीं हो रहा है. शाम ढलते ही ठंड और ठिठुरन बढ़ जाती है. लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण राज्य में सर्दी का असर बना हुआ है.

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर संभव
राजस्थान में अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और तापमान में आंशिक बढ़ोतरी देखी जा सकती है. जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि 9 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे अजमेर, भीलवाड़ा, जयपुर, पिलानी, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर और जोधपुर जैसे इलाकों में तापमान गिरने की संभावना है.

ये भी पढ़ें