scorecardresearch

Weather Today, 16 February 2026: आज दिल्ली में मौसम साफ रहने की उम्मीद, तो वहीं कल यूपी में बारिश होने के संकेत.. जानें अपने राज्य का हाल

Weather Today, 16 February 2026: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Weather Update Weather Update

उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में ठंड तेज़ी के साथ भले ही हाल के दिनों में कुछ कम हुई हो, लेकिन मौसम विभाग की ताज़ा चेतावनी ने एक बार फिर सर्दी बढ़ने के संकेत दे दिए हैं. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी से 18 फरवरी के बीच उत्तर भारत के सात राज्यों में बारिश और खराब मौसम की स्थिति बन सकती है. 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश के आगरा, ओरैया, अयोध्या, बदायूं, बागपत, बलिया, बलरामपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, झांसी, जालौन, कानपुर और लखनऊ सहित कई जिलों में सुबह के समय दृश्यता बेहद कम रहने की संभावना है.

हरियाणा-पंजाब में कोहरे की गहरी संभावना
वहीं हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, हिसार, रोहतक और करनाल जिलों में भी कोहरे का असर देखा जा सकता है. पंजाब के अमृतसर, पटियाला, फिरोजपुर, गुरदासपुर, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और पठानकोट के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मंडी, हमीरपुर, ऊना, सिरमौर और किन्नौर जिलों में भी घने कोहरे की संभावना जताई गई है.

दिल्ली में प्रदूषण से राहत
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 16 फरवरी को मौसम साफ रहने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक आज बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि सुबह और देर रात ठंड का एहसास बना रह सकता है. राहत की बात यह है कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक में और सुधार होने की संभावना है, जिससे प्रदूषण के स्तर में कमी आ सकती है.

उत्तर प्रदेश में बारिश का अनुमान
उत्तर प्रदेश में 17 और 18 फरवरी को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है. इस दौरान तेज़ हवाएं चल सकती हैं और कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है. जिन जिलों में बारिश के आसार हैं, उनमें मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा और बुलंदशहर शामिल हैं. 

ये भी पढ़ें