Weather Update
Weather Update
देशभर में मौसम का मिजाज लगातार करवट बदल रहा है. ठंड के असर के धीरे-धीरे कम होने के बीच गर्मी का अहसास शुरू हो गया है, लेकिन इसी के साथ बारिश एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 15 घंटों में देश के करीब 10 राज्यों में बारिश होने की पूरी संभावना है. इसका सीधा असर यात्रा और दैनिक गतिविधियों पर पड़ सकता है.
हिमाचल प्रदेश में 18 फरवरी को जबकि उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. पहाड़ी इलाकों की यात्रा करने वालों को मौसम की स्थिति देखकर ही प्लान बनाने की सलाह दी गई है.
दक्षिण भारत में बढ़ेगी बारिश की तीव्रता
दक्षिण भारत की बात करें तो दक्षिण तमिलनाडु, केरल और माहे में 21 और 22 फरवरी के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 17 फरवरी को तटीय कर्नाटक और 18 फरवरी को कोंकण-गोवा में गर्मी बढ़ सकती है.
दिल्ली में बढ़ेगा तापमान, बारिश की संभावना नहीं
दिल्ली में 17 फरवरी को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दिन के समय गर्मी महसूस होगी. हालांकि इस पूरे सप्ताह राजधानी में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
पश्चिमी यूपी में मौसम बिगड़ने के आसार
आईएमडी के अनुसार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है. आगरा, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, प्रयागराज, बागपत, बलिया, बांदा, बाराबंकी, बिजनौर और हापुड़ समेत कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं और बिजली गिरने की संभावना है. लखनऊ में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
ये भी पढ़ें