scorecardresearch

Weather Today, 25 January 2026: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से खड़ी हो रही परेशानी, एक बार फिर हो सकती है बारिश.. दिल्ली में पड़ी कड़ाके की ठंड

Weather Today, 25 January 2026: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में 5 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी.

Weather Today Weather Today

पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी और दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश ने एक बार फिर गलन बढ़ा दी है. इसी बीच मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में 5 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और ठंड फिर तेज हो सकती है. वहीं पूर्वी भारत में भी मौसम करवट ले सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर भारत के कई इलाकों में असर दिखा रहा है और यह प्रभाव आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आगे बढ़ने पर हवाओं की दिशा बदल जाती है और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने लगती हैं. इसी कारण रविवार सुबह कई जगहों पर तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई. कुछ इलाकों में तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया.

मौसम रहेगा बदला-बदला
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है, जिसका असर 26, 27 और 28 जनवरी को साफ नजर आ सकता है. इसका प्रभाव पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्से में पड़ेगा. 27 जनवरी को पहाड़ों में भारी बारिश-बर्फबारी के आसार

IMD के मुताबिक, 27 जनवरी को विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में इस दिन हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली में ठिठुरन बरकरार
मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में अगले 48 घंटों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. जिसके साथ हल्का कोहरा बना रहेगा और ठंड और गलन महसूस होगी. इसके साथ ही अनुमान है कि गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और 30–40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

यूपी में आंधी-तूफान की आशंका
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर आंधी-तूफान जैसी स्थिति बनने की भी संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार 26 से 28 जनवरी के बीच मौसम लगातार बदला रह सकता है. अगले 48 घंटे में तापमान 3 से 6 डिग्री तक गिर सकता है. सुबह के समय 26 और 27 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा भी छा सकता है.