scorecardresearch

Weather Update 12 August: आज 19 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी की IMD ने दी है चेतावनी, जानें यूपी-बिहार से लेकर दिल्ली तक कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 12 August 2026: मौसम विभाग ने 12 अगस्त 2026 को यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली सहित 19 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. यहां आप जान सकते हैं बुधवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Advertisement
IMD Weather Update IMD Weather Update

IMD Weather Update 12 August 2026: देश में इस समय मॉनसून पूरी तरह से सक्रिया है. जम्मू से लेकर कन्याकुमारी तक बारिश हो रही है. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 12 अगस्त 2026 को यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली सहित 19 राज्यों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. बारिश को दौरान कुछ राज्यों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवाती संचरण बना हुआ है. उधर, उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र के चलते बारिश की भारी संभावना है. यहां आप जान सकते हैं बुधवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

12 अगस्त को इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 12 अगस्त 2026 को देश के 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को जिन राज्यों में आंधी और पानी की संभावना है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और केरल शामिल हैं. 

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम मेहरबान है. बारिश होने से मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग ने 12 अगस्त को भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

यूपी में झमाझम बारिश की संभावना 
भारतीय मौसम विभाग ने 12 अगस्त को यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, नोएडा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, देवरिया और गोरखपुर शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जिलों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 12 अगस्त को बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है. बुधवार को पटना, गया, रोहतास, कैमूर, बक्सर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, औरंगाबाद, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, बेगूसराय और भागलपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है. कई जगहों वज्रपात होने की भी संभावना है. पटना में बुधवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

झारखंड में आज और कल भारी बारिश 
मौसम विभाग ने झारखंड में 12 और 13 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, पलामू, लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, साहेबगंज, रामगढ़, हजारीबाग और चतरा शामिल हैं. बारिश को दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है. रांची में बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम 
आईएमडी ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में 12 और 13 अगस्त को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, नैनीताल, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और चंपावत में आंधी-बारिश का अलर्ट है. हिमाचल प्रदेश में चंबा, कुल्लू, मंडी, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और सिरमौर में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. जम्मू-कश्मीर में राजौरी, पुंछ, अनंतनाग, गांदरबल, किश्तवाड़, बारामूला, डोडा, कठुआ और सांबा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है.