scorecardresearch

Weather Update 15 August 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी-बिहार में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में भी बरसेंगे बादल, पढ़ें आज का वेदर रिपोर्ट

Aaj Ka Mausam 15 August: देश के कई राज्यों में इस समय झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन भी दिल्ली, यूपी, बिहार सहित 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान कई जगहों पर 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. यहां आप जान सकते हैं शनिवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Advertisement
Weather Update Weather Update

IMD Weather Update 15 August 2026: मॉनसून इस समय देश के अधिकतर राज्यों में पूरी तरह से सक्रिय है. कई जगहों पर मूसलाधार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन भी दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, केरल, कर्नाटक सहित 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र और मजबूत होने की संभावना जताई है. मौसम विभाग के अनुसार तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर बना अवदाब अगले 24 घंटों में पश्चिम बंगाल और झारखंड से होते हुए उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है. इसके चलते पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश बढ़ सकती है.  

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम 
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से रह-रहकर बारिश हो रही है. इससे मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में 15 अगस्त से 19 अगस्त के बीच आसमान में बादल छाए रहने और हर दिन बारिश होने की संभावना है. 15 अगस्त दिन शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट 
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी में अभी आगे भी बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 15 अगस्त से 18 अगस्त 2026 के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, शामली, बागपत, मुरादाबाद, बिजनौर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, भदोही, आजमगढ़, अयोध्या शामिल हैं. बारिश के दौरान आंधी-तूफान चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है.

बिहार में 15 से 18 अगस्त तक आंधी-पानी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने बिहार में 15 से 18 अगस्त तक आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है. बारिश के दौरान कई जिलों में आंधी-तूफान चलने और बिजली गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने 17-18 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 

उत्तराखंड-हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में 15-19 अगस्त के बीच भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. हिमाचल प्रदेश के शिमला, मंडी, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, सिरमौर में भारी बारिश का अलर्ट है.