scorecardresearch

17 October 2026 Weather: बिहार से बंगाल तक बारिश की चेतावनी, दिल्ली में गिरा तापमान, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

17 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. दिल्ली-एनसीआर में थोड़ी-थड़ी ठंडक शुरू हो गई है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई जिलों में बारिश और गरज-चमक की संभावना भी मौसम विभाग के ओर से जताई गई है. वहीं, पूर्वोत्तर भारत में भी कुछ स्थानों पर बारिश का दौर जारी रह सकता है.

Advertisement
17 october 2026 Weather 17 october 2026 Weather

देश के कई हिस्सों में 17 अक्तूबर 2026 को मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आने वाला है. दिल्ली-NCR में गर्मी का असर पहले के मुकाबले कम हुआ है, जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक की संभावना पर नजर बनी हुई है. दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है. 

दिल्ली-NCR
दिल्ली-NCR में मौसम बदल चुका है. रात के समय तापमान करीब 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जबकि आज दिन का अधिकतम तापमान लगभग 31 डिग्री तक दर्ज की जा सकती है. सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है. IMD की मौजूदा जानकारी में सुबह में दिल्ली का तापमान करीब 21 डिग्री दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश में मौसम को लेकर पूर्वी हिस्सों पर खास नजर रहेगी. मौसम पूर्वानुमानों के मुताबिक कुछ जगहों पर बारिश और गरज-चमक हो सकती है. हालांकि, पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है. जिले के हिसाब से मौसम में अंतर देखने को मिल सकता है. पश्चिमी यूपी में मौसम ठंडा होता चला जाएगा.  

बिहार
बिहार में 17 अक्टूबर को बारिश की संभावना बनी हुई है. उपलब्ध मौसम रिपोर्ट में पटना, गया, जहानाबाद, सीवान, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, अररिया, मुंगेर, किशनगंज, बेगूसराय और मधेपुरा जैसे जिलों में बारिश होने की उम्मीद है. पटना में अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

झारखंड 
झारखंड में 17 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है. उपलब्ध रिपोर्ट में धनबाद, बोकारो, पलामू, गुमला, सरायकेला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, चतरा, दुमका, देवघर और हजारीबाग में बारिश दर्ज की जा लकती है. रांची में अधिकतम तापमान करीब 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 

पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल में 17 अक्टूबर को कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है. कोलकाता के लिए प्रकाशित पूर्वानुमान में शहर और आसपास के क्षेत्रों में थोड़ी बहुत बारिश या गरज के साथ बौछारों देखने को मिल सकता है. उत्तर बंगाल में दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरद्वार और कालिम्पोंग के कुछ हिस्सों में भी बारिश की संभावना बनी हुई है. कोलकाता में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान दिया गया है. 

ओडिशा 
ओडिशा में 17 अक्टूबर को बारिश की संभावना पर नजर रहेगी. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य में 13 से 19 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. 

हरियाणा
हरियाणा में दिन के समय तापमान अपेक्षाकृत गर्म रह सकता है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंडक महसूस हो सकती है. 17 अक्टूबर को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रहने का अनुमान है.

राजस्थान 
राजस्थान में दिन के समय गर्मी बनी रह सकती है और रात में तापमान में कुछ राहत महसूस हो सकती है. जयपुर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 21 डिग्री रह सकता है. राज्य के बाकी शहरों में तापमान स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग रह सकता है.

महाराष्ट्र का मौसम
महाराष्ट्र में मुंबई के लिए उपलब्ध पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है. तटीय क्षेत्र में उमस महसूस हो सकती है, जबकि राज्य के दूसरे हिस्सों में तापमान अलग रह सकता है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम
पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए मौसम की स्थिति अलग-अलग देखने को मिलेगी. IMD के 13 अक्टूबर के पूर्वानुमान में असम और मेघालय में 13 से 17 अक्टूबर तथा अरुणाचल प्रदेश में 14 से 17 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना बताई गई थी. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के लिए 13 से 16 अक्टूबर तक बारिश का पूर्वानुमान था, हालांकि कुछ स्थानों पर यह असर आज भी देखने को मिल सकता है.
 

ये भी पढ़ें