Weather Update
Weather Update
Monsoon Update: देश के अधिकतर राज्यों में मॉनसून का रौद्र रूप जारी है. मूसलाधार बारिश से कई जगहों पर नदियां उफान पर हैं. बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर एक नया अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने 22 अगस्त दिन शनिवार को देश के 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है. कई राज्यों में आकाशीय बिजली, ओले गिरने और वज्रपात होने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी यूपी और उसके आस-पास के इलाके में हवा के ऊपरी हिस्से में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है. इससे अभी आगे भी बारिश होने की संभावना है.
इन 24 राज्यों में आंधी और बारिश की की चेतावनी
मौसम विभाग ने 22 अगस्त 2026 को देश के 24 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में शनिवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, असम, मेघालय, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, सिक्किम, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक शामिल हैं.
दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मॉनसून एक्टिव है. बादलों की आसमान में आवाजाही के साथ मौसम का मिजाज बदला हुआ है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 22 अगस्त को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक 24 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 25 और 26 अगस्त को बारिश से कुछ राहत मिलने के संभावना है. बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
यूपी के कई जिलों में बारिश आंधी-पानी की चेतावनी
मौसम विभाग ने 22 अगस्त 2026 को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि 24 अगस्त तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है. जिन जिलों में शनिवार को बारिश और आंधी की चेतावनी है, उनमें लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, मोरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, झांसी, बिजनौर, मिर्जापुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, गोरखपुर, बदायूं, इटावा, आजमगढ़, रायबरेली, जालौन, ललितपुर और महोबा शामिल हैं. लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. आपको मालूम हो कि यूपी में कई नदियों का जलस्तर इस समय काफी बढ़ गया है.
बिहार के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट
बिहार में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है. यह दौर अभी थमने वाला नहीं है. मौसम विभाग ने 22 अगस्त को बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में बारिश और आंधी की संभावना है, उनमें पटना, गया, कैमूर, बक्सर, आरा, रोहतास, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, भोजपुर, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, अररिया, बेगूसराय, लखीसराय, गोपालगंज, सारण और मुंगेर शामिल हैं. बारिश के दौरान कई जगहों पर 55 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में 22 और 23 अगस्त को तेज बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है. जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें रांची, रामगढ़, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, हजारीबाग, पलामू, गोड्डा, सिमडेगा, दुमका, गुमला, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, चतरा और देवघर शामिल हैं. बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी है. रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.