Weather Update
Weather Update
दिल्ली-एनसीआर, यूपी-बिहार सहित देशभर के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल चुका है. मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 22 जुलाई 2026 को 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने, वज्रपात होने और तेज हवाओं के चलने की चेतावनी दी गई है. कई जगहों पर 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और यूपी-बिहार के लिए तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 22 जुलाई को 20 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को जिन राज्यों में आंधी और पानी की चेतावनी है, उनमें यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, असम और मेघालय शामिल हैं. इनके अलावा कई अन्य राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
दिल्ली-एनसीआर में आधी-बारिश का अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश से मौसम सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 22 जुलाई 2026 को भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. 22 जुलाई को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. दिल्ली में बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
यूपी के कई जिलों में आज होगी बारिश
मौसम विभाग ने 22 जुलाई 2026 को यूपी के कई जिलों में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मुजफ्फर नगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, ललितपुर, झांसी, महोबा, हमीरपुर, महोबा, बांदा, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, गौतमबुद्ध नगर और आजमगढ़ शामिल हैं. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है.
बिहार में आज और कल भारी बारिश और तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने बिहार में 22 जुलाई और 23 जुलाई को भारी बारिश और तूफान की संभावना व्यक्त की है. बिहार के जिन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें पटना, गया, बक्सर, कैमूर, रोहतास, सिवान, वैशाली, औरंगाबाद, नवादा, औरंगाबाद, बेगूसराय, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, सुपौल, सहरसा, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, खगड़िया, भागलपुर और मुंगेर शामिल हैं. बारिश को दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
झारखंड में 24 जुलाई तक बारिश-आंधी की संभावना
मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों में 22 जुलाई से 24 जुलाई 2026 तक भारी बारिश और आंधी की संभावना व्यक्त की है. झारखंड के जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, सरायकेला, पलामू, दुमका, हजारीबाग, साहेबगंज, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम शामिल हैं. 22 जुलाई को रांची का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.