scorecardresearch

Weather Update 25 July 2026: छाएंगे बादल... कड़केगी बिजली, आज 17 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam 25 July 2026: मॉनसून ने देश के अधिकांश राज्यों में अपना रौद्र रूप दिखना शुरू कर दिया है. गुजरात, असम आदि राज्यों में भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 25 जुलाई को 17 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. यहां आप जान सकते हैं शनिवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Weather Update Weather Update

Monsoon Update: देशभर में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है. मॉनसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है. कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 25 जुलाई दिन शनिवार को यूपी, बिहार, दिल्ली, गुजरात सहित देश के 17 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बारिश आने से फिर तापमान में गिरावट आएगी. मौसम विभाग ने बारिश के दौरान  80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी है. कुछ राज्यों में वज्रपात और बड़े-बड़े ओले गिरने की भी संभावना है. ऐसे में लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

आज इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 25 जुलाई को 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अरुणाचल प्रदेश  शामिल हैं. इसके अलावा और भी कई राज्यों में हल्की बारिश होने की संभावना है. 

दिल्ली में आंधी-बारिश की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 25 जुलाई 2026 को दिल्ली में आंधी-बारिश की चेतावनी दी है. बारिश के दौरान कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

यूपी में भारी बारिश का अलर्ट 
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 25 जुलाई 2026 को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कोई जगहों पर तेज आंधी चलने की संभावन है. शनिवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, गोरखपुर, सहारनपुर, बहराइच, रायबरेली, हरदोई, कन्नौज, सोनभद्र, ज्योतिबाफुले नगर, बाराबंकी, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, मेरठ, अयोध्या, झांसी, ललितपुर और नोएडा शामिल हैं. लखनऊ में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

बिहार में बारिश और तूफान की चेतावनी
मौसम विभाग ने 25 जुलाई को बिहार के कई जिलों में बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की है. इस दौरान कई जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की भी संभावना है. शनिवार को जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें पटना, गया, रोहतास, नवादा, कैमूर, अरवल, जमुई, भागलपुर, पू्र्णिया, कटिहार, लखीसराय, बक्सर और भोजपुर शामिल हैं. बारिश के दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है. शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. 

झारखंड में कैसा रहेगा मौसम 
मौसम विभाग ने झारखंड के कई राज्यों में 25 और 26 जुलाई को बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सिमडेगा, खूंटी, धनबाद और हजारीबाग शामिल हैं. शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश-आंधी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने 25 और 26 जुलाई 2026 को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी चल सकती है. शनिवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हिमाचल प्रदेश के शिमला, कुल्लू, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर, ऊना और सोलन में बारिश हो सकती है. शनिवार को मनाली में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.  जम्मू-कश्मीर के जम्मू, कठुआ, मुजफ्फराबाद, कुपवाड़ा, पुंछ, डोडा, राजौरी, कुलगाम, गांदलबल, किश्तवाड़ और अनंतनाग में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. श्रीनगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.