scorecardresearch

Weather Update 26 August 2026: दिल्ली-यूपी से लेकर बिहार तक आंधी-बारिश, आज 23 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, पढ़ें IMD का वेदर अपडेट

Aaj Ka Mausam 26 August 2026: देश में मॉनसून इस समय पूरी तरह से एक्टिव है. कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 26 अगस्त 2026 को दिल्ली, यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश सहित 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. यहां आप जान सकते हैं बुधवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Advertisement
Weather Update Weather Update

Monsoon Update: साल 2026 के अगस्त महीने में भी मॉनसून अपना प्रचंड रूप दिखा रहा है. दिल्ली, यूपी, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल तक आंधी और बारिश का दौर जारी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 अगस्त 2026 के लिए वेदर अपडेट जारी कर दिया है. आईएमडी ने बुधवार को 23 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. बारिश के दौरान कई राज्यों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. आंधी और पानी के दौरान कई जगहों पर वज्रपात होने और ओले गिरने की भी संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

क्यों हो रही इतनी बारिश 
मौसम विभाग के मुताबिक झारखंड और उसके आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. ये दबाव क्षेत्र एक दिन पहले तक गंगा के मैदानी इलाकों और उत्तरी ओडिशा के आसपास मौजूद था. अब ये झारखंड में है, इससे झारखंड में तो बारिश होगी ही यह पूर्वी यूपी, पूर्वी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में भी भारी बारिश कराएगा. यहां से यह निम्न दबाव का क्षेत्र पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ जाएगा. मौसम विभाग ने यूपी और बिहार में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.  बादलों की मोटी परत मध्य भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गंगा के मैदानी इलाकों में उत्तर प्रदेश, बिहार-झारखंड जैसे पूर्वी राज्यों पर छाई हैं.

इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट 
मौसम विभाग ने 26 अगस्त 2026 को देश के 23 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. बुधवार को जिन राज्यों में आंधी-पानी की संभावना है, उनमें दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, तेलंगाना, पुडुचेरी, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम शामिल हैं.

दिल्ली-NCR में बादलों का डेरा
दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 26 अगस्त को भी भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है. मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 27 अगस्त तक दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहेंगे. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. बुधवार को बारिश दिल्ली-एनसीआर में टुकड़ों में देखने को मिलेगी. शहर के एक हिस्से में तेज बारिश होगी तो दूसरे हिस्से में मौसम सूखा या केवल बादलों से घिरा रह सकता है. बारिश के दौरान 40 से 50 Kmph की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. बुधावर को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. 

उत्तर प्रदेश में तूफानी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में इन दिनों मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है. इससे भारी बारिश हो रही है. बारिश से कई राज्यों में गंगा सहित अन्य नदियां उफान पर हैं. इससे बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 26 अगस्त को तूफानी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बुधावर को लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़, अम्बेडकर नगर, अमेठी, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, चित्रकूट, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, चंदौली, गोरखपुर, जौनपुर, झांसी, कुशीनगर, महोबा, मऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, संत कबीर नगर, शामली और सुल्तानपुर में भारी बारिश का अलर्ट है. बारिश के दौरान कई जिलों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी 
बिराह में इस समय मॉनसूनी बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने 26 अगस्त को भी बिहार के कई जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने बुधवार को जिन जिलों में आंधी-पानी की संभावना व्यक्त की है, उनमें पटना, आरा, बक्सर, कैमूर, जहानाबाद, पूर्णिया, दरभंगा, वैशाली, भागलपुर, लखीसराय, मधुबनी, आररिया, किशनगंज, बेगूसराय, सिवान, सुपौल और मधेपुरा शामिल हैं. बारिश को दौरान कई जगहों पर 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. पटना में 26 अगस्त 2026 को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.