Weather Update
Weather Update
IMD Weather Update: यदि आप सोच रहे हैं कि मॉनसून की विदाई पूरी तरह हो चुकी है तो जान लें ऐसा नहीं है. मॉनसून लौट तो रहा है लेकिन अभी इसकी पूरी तरह से विदाई नहीं हुई है. उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में अभी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 3 अक्टूबर 2026 को 23 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर भारत के पहाड़ी राज्य अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी किया है. दक्षिण भारत के तमिलनाडु और पुडुचेरी में शनिवार को 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी है. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून की रेखा अभी गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर और डीसा से होकर गुजर रही है और आगे गुजरात में नलिया तक जा रही है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है. असम में एक परिसंचरण तंत्र सक्रिय है. दक्षिण भारत में दक्षिण पूर्वी अरब सागर के नजदीक एक सर्कुलेशन है और यहां ट्रफ लाइन भी देखी जा रही है. इसके चलते देश के 23 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट है.
इन राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 3 अक्टूबर 2026 को 23 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में शनिवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक शामिल हैं. इन राज्यों में बारिश के दौरान 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है.
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को मौसम साफ रहने की संभावना है. तेज हवा चलेगी. दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. शनिवार को दिल्ली में कई जगहों पर 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
उत्तर प्रदेश में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 3 अक्टूबर 2026 को आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिन जिलों में शनिवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें कानपुर, प्रयागराज, मेरठ, मौनपुरी, हरदोई, एटा, आगरा, मथुरा, बरेली, कासकंज और हरदोई शामिल हैं. बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. शनिवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बिहार में मूसलाधार बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों में 3 अक्टूबर 2026 को मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है. शनिवार को जिन जिलों में आंधी और बारिश की संभावना है, उनमें भागलपुर, कटिहार, अररिया, किशनगंज, समस्तीपुर, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, पूर्णिया, वैशाली, गया और जहानाबाद शामिल हैं. इस दौरान कई जगहों पर 45 से 50 किलोमीटर की स्पीड से आंधी चलने की संभावना है. पटना में शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
झारखंड में तेज बारिश की संभावना
झारखंड के कई जिलों में 3 अक्टूबर को तेज बारिश की संभावना है. शनिवार को रांची, बोकारो, हजारीबाग, पलामू, सिमडेगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी है. बारिश के दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलेगी. रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
राजस्थान और मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने राजस्थान और मध्य प्रदेश में 3 अक्टूबर को आंधी के साथ बारिश की आशंका व्यक्त की है. राजस्थान के उदयपुर, बीकानेर, कोटा, अजमेर, भिलवाड़ा, भरतपुर, बूंदी और बारां में आंधी-पानी की संभावना है. जयपुर में 3 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. मध्य प्रदेश के इंदौर, देवास, पन्ना, उमरिया, गुना, कटनी, नीमच, मुरैना, छिंदवाड़ा और अशोक नगर में बारिश-आंधी की संभावना है. इस दौरान 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल सकती है. भोपाल में शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.