Weather Update
Weather Update
यूपी, बिहार, दिल्ली-एनसीआर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार 30 जुलाई 2026 को 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की संभावना है. इन राज्यों में बारिश के दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. कुछ जगहों पर ओले गिरने और वज्रपात होने की भी संभावना है. मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिम बंगाल-ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन मजबूत हो गया है. इसकी वजह से पूरे देश में भारी बारिश हो रही है और मॉनसून एक्टिव है. यहां आप जान सकते हैं गुरुवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?
इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 जुलाई 2026 को 14 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है. जिन राज्यों में गुरुवार को आंधी-पानी की संभावना है, उनमें उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, असम और तमिलनाडु शामिल हैं.
दिल्ली-NCR में बारिश का येलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में मॉनसूनी पूरी तरह से सक्रिय है. इस पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मॉनसून सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 30 जुलाई को भारी बारिश और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है. दोपहर और रात में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. गुरुवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. 31 जुलाई को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
यूपी के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में 30 जुलाई 2026 को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को पश्चिमी यूपी के गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, मथुरा, अलीगढ़, बागपत समेत कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है. पश्चिमी यूपी में 31 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इसके अलावा 2-4 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. पूर्वी यूपी के जिलों में भी गुरुवार को बारिश के आसार हैं. 2 से 4 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है. गुरुवार को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
बिहार में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आधी-पानी की संभावना
मौसम विभाग ने बिहार में 30 जुलाई से 2 अगस्त तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, पटना, गया, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, नालंदा, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद, अरवल, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर में भारी बारिश और आंधी हो सकती है. राजधानी पटना में गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
झारखंड में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने 30 जुलाई को झारखंड के कई जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना व्यक्त किया है. जिन जिलों में बारिश होने की संभावना है, उनमें रांची, जमशेदपुर, हजारीबाग, गिरिडीह, दुमका, कोडरमा, सिमडेगा, सराईकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, गोड्डा, तलेहर, पलामू, चतरा, गुमला, लोहरदागा, देवघर, पाकुड़ और बोकारो शामिल हैं. बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. रांची में गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.
IMD की सलाह
1. बारिश के समय अनावश्यक यात्रा से बचें.
2. जलभराव वाले रास्तों से वाहन न निकालें.
3. आकाशीय बिजली चमकने पर खुले स्थान से दूर रहें.
4. स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों पर नजर रखें.
5. किसान खेतों में काम करने से पहले मौसम का अपडेट जरूर देखें.