scorecardresearch

Weather Update 31 October 2026: बादलों का डेरा और तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश! आज 25 राज्यों में बिगड़ेगा मौसम, जानें यूपी-बिहार से लेकर दिल्‍ली-एनसीआर तक में कैसा रहेगा वेदर?

Weather Alert 31 October 2026: मौसम का मिजाज एक बार फिर पूरी तरह बिगड़ चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 31 अक्टूबर को देश के 25 राज्यों में आंधी और बारिश की संभावना व्यक्त की है. यहां आप जान सकते हैं शनिवार को यूपी, बिहार, झारखंड से लेकर दिल्‍ली और पंजाब तक वेदर कैसा रहेगा?

Advertisement
Weather Update Weather Update

मॉनसून की विदाई के बाद भी देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. मौसम में बदलाव के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 31 अक्टूबर 2026 को देश के 25 राज्यों में आंधी के साथ तेज बारिश की संभावना व्यक्त की है. शनिवार को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी दी गई है. कुछ इलाकों में वज्रपात और ओलावृष्टि की भी आशंका है. पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल
मौसम में बदलाव के पीछे बंगाल की खाड़ी के आसपास चक्रवाती परिसंचरण और देश के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय मौसमी प्रणालियों को कारण बताया गया है. दक्षिणी छत्तीसगढ़ के आसपास कम दबाव की स्थिति और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से भी कई क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

इन 23 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 31 अक्टूबर 2026 को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल, तमिलनाडु, असम, मेघालय, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में आंधी और बारिश की आशंका जताई है.

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में 31 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहने और मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है. हालांकि बारिश की संभावना नहीं है. राजधानी दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर रह सकता है जारी
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है. बारिश का यह दौर आगे भी जारी रह सकता है. मौसम विभाग ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मुरादाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, बहराइच, कानपुर, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया, कुशीनगर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, बागपत और वाराणसी समेत कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. 

बिहार में आंधी-पानी की चेतावनी 
मौसम विभाग ने शनिवार को बिहार के कई जिलों में आंधी-पानी की चेतावनी जारी की है. पटना, गया, जहानाबाद, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सिवान, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, सारण, गोपालगंज, कैमूर, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय, लखीसराय और भागलपुर में आंधी और बारिश की संभावना है. 

झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी बदलेगा मौसम
झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी शनिवार को मौसम खराब रहेगा. झारखंड के रांची, रामगढ़, खूंटी, लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहेबगंज, हजारीबाग और पलामू में बारिश और तेज हवाओं की आशंका है. रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. उधर, पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर, हावड़ा, दार्जिलिंग, नादिया, कोलकाता, अलीपुरद्वार, कालिम्पोंग और बीरभूम में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. शनिवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

पंजाब और राजस्थान में भी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को पंजाब और राजस्थान में भी बारिश की संभावना है. पंजाब के लुधियाना, पठानकोट, चंडीगढ़, जालंधर, मोगा, पटियाला और अमृतसर में बारिश और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. राजस्थान के जयपुर, अजमेर, श्रीगंगानगर, धौलपुर, टोंक, दौसा, करौली, भीलवाड़ा, सवाई माधोपुर, कोटा, भरतपुर, बीकानेर, उदयपुर और बूंदी में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है.