scorecardresearch

Weather Update 8 November 2026: 70 की स्पीड से चलेगी हवा, कई राज्यों में होगी बारिश, जानें आज दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast 8 November 2026: मौसम एक बार फिर खराब होने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में सक्रिय चक्रवात और उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ मौसम में बदलाव का कारण बनेगा. IMD ने 8 नवंबर को कई राज्यों में मूसलाधार बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है.  इस  दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

Advertisement
Weather Update Weather Update

Weather Alert: एक बार फिर देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. खासतौर पर दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 8 नवंबर 2026 को दक्षिण भारत के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश की संभावना व्यक्त की है. इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में भी बारिश की चेतावनी है. बारिश के दौरान कई राज्यों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली, यूपी और बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम फिलहाल शुष्क रहने का अनुमान है. यहां आप जान सकते हैं रविवार को कहां और कैसा मौसम रहेगा?

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम 
देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रविवार को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने 8 नवंबर 2026 के लिए बारिश या आंधी का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि, सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ सकता है. दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा भी देखने को मिल सकता है. दिल्ली-एनसीआर में 10 नवंबर के बाद ठंड में और बढ़ोतरी होने की संभावना है. 11 और 12 नवंबर के आसपास पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है. 

उत्तर प्रदेश में बारिश-आंधी की चेतावनी नहीं
उत्तर प्रदेश में रविवार को भारी बारिश या आंधी-तूफान की कोई विशेष चेतावनी नहीं है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह और रात के तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस होगी. पश्चिमी और मध्य उत्तर प्रदेश में फिलहाल किसी बड़े मौसमी बदलाव के संकेत नहीं हैं,

क्या बिहार और झारंखड में आज होगी बारिश 
बिहार और झारखंड में 8 नवंबर 2026 को मौसम सामान्य रहने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक इन दोनों राज्यों में रविवार को आंधी और बारिश की कोई चेतावनी नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, 9 और 10 नवंबर के आसपास कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम 
उत्तराखंड में 8 और 9 नवंबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. बादल छाने और बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ सकती है. हिमाचल प्रदेश में 8 नवंबर को भारी बारिश का कोई विशेष अलर्ट नहीं है. हालांकि, 10 और 11 नवंबर से कुछ इलाकों में बारिश शुरू हो सकती है, 12 नवंबर के आसपास गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका है. जम्मू-कश्मीर में 8 नवंबर को फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि, 10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इसके चलते बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

राजस्थान, मध्य प्रदेश और ओडिशा में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान में 8 नवंबर 2026 को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की कोई बड़ी गतिविधि देखने को नहीं मिलेगी. हालांकि, सुबह और रात के समय तापमान गिरने से हल्की ठंड महसूस हो सकती है. मध्य प्रदेश में रविवार को भारी बारिश या आंधी-तूफान का कोई विशेष अलर्ट नहीं है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम सामान्य और शुष्क बना रह सकता है. ओडिशा में भी 8 नवंबर को भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है. 

पूर्वोत्तर भारत में होगी बारिश 
पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में 8 नवंबर से बारिश का दौर तेज हो सकता है. रविवार असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है, उधर, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी छिटपुट बारिश हो सकती है. अरुणाचल प्रदेश में 9 नवंबर के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 11 नवंबर के बीच पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है. सिक्किम में भी 9 से 11 नवंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

दक्षिण भारत के 5 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, 8 नवंबर 2026 को दक्षिण भारत के 5 राज्यों में बारिश होगी. रविवार को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है. केरल और माहे में भी मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है. कर्नाटक के कुछ हिस्सों में भी बारिश होने का अनुमान है.  मौसम विभाग की चेतावनियों को देखते हुए दक्षिण भारत के बारिश प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. गरज-चमक के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें. तेज बारिश के दौरान जलभराव वाले रास्तों पर जाने से बचें और मौसम विभाग के ताजा अपडेट पर नजर रखें.