scorecardresearch

Delhsi NCR Weather Rain: दिल्ली-एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, हल्की बारिश, गर्मी से मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग ने अगले 2 घंटे में आंधी तूफान का अलर्ट जारी किया है.

Delhi Rain Delhi Rain

भीषण गर्मी झेल रही दिल्ली-एनसीआर को राहत मिली है. शनिवार की सुबह अचानक अचानक मौसम का मिजाज बदल गया. दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. तेज हवा और बारिश से मौसम खुशनुमा बन गया है. जबकि नोएडा जैसी जगहों पर मौसम सुहावना हो गया है. आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम-
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अनुमान लगाया था. आज अचानक मौसम का मिजाज बदला. आसमान में बादल छाने लगे और मौसम सुहावना हो गया. फिर हल्की बारिश होने लगी. इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही हैं. हल्की बारिश और ठंडी हवाओं की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है.

आंधी-बारिश का अनुमान-
मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर अगले 2 घंटे के दौरान धूल भरी आंधी और बारिश का अनुमान लगाया था. तेज गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान लगाया था. इस दौरान 60-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका जताई थी.

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मध्य दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, दक्षिणी-पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, उत्तरी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मध्यम धुल भरी आंधी की संभावना है. जबकि दक्षिण दिल्ली, दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ अचानक तेज हवाएं चलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: