scorecardresearch

Dharmendra Pradhan Networth: कितने अमीर हैं... पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान... जानें कितनी है नेटवर्थ?

धर्मेंद्र प्रधान अब शिक्षा मंत्री नहीं है. पेपर लीक मामले के बाद हुए आंदोलन के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया है. लेकिन चर्चा में चल रहे नाम है. ऐसे में जानना दिलचस्प होगा कि उनकी नेटवर्थ कितनी है.

Advertisement
Dharmendra pradhan networth Dharmendra pradhan networth

केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री रहे धर्मेंद्र प्रधान काफी चर्चा में हैं. नीट पेपर लीक विवाद के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. ऐसे में लोग उनकी पढ़ाई-लिखाई, संपत्ति और परिवार के बारे में जानना चाहते हैं. चलें बताते हैं कि धर्मेंद्र प्रधान के पास कितना पैसा है और वे कितने पढ़े-लिखे हैं.

धर्मेंद्र प्रधान भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं और भारत सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुके हैं. वे ओडिशा से आते हैं और छात्र राजनीति से उनका राजनीतिक सफर शुरू हुआ था. लंबे समय से वे राष्ट्रीय राजनीति में सक्रिय हैं. धर्मेंद्र प्रधान की शुरुआती पढ़ाई ओडिशा में हुई थी. इसके बाद उन्होंने भुवनेश्वर के उत्कल विश्वविद्यालय से एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री ली. 

कुल कितनी है संपत्ति

2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान के पूरे परिवार की कुल संपत्ति करीब 6.38 करोड़ रुपए है, जिसमें बैंक जमा, निवेश, जमीन, मकान, सोना और वाहन शामिल हैं. हलफनामे के मुताबिक धर्मेंद्र प्रधान ने 1.39 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 92 लाख रुपए की अचल संपत्ति घोषित की है. एक रिपोर्ट के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान पर करीब 2.30 करोड़ रुपए की देनदारियां भी हैं.

गहनों के मामले में भी उनका ब्योरा सामने आया है. धर्मेंद्र प्रधान के पास 200 ग्राम सोना और 2.5 किलोग्राम चांदी है, जबकि उनकी पत्नी के पास 500 ग्राम सोना और 10 किलोग्राम चांदी है.

सालाना कमाई कितनी है

वित्त वर्ष 2022-23 में धर्मेंद्र प्रधान की सालाना आय लगभग 12.74 लाख रुपए रही, वहीं उनकी पत्नी मृदुला ठाकुर की आय 49 लाख रुपए दर्ज हुई. यानी उनकी पत्नी की कमाई उनसे ज्यादा है.

पत्नी और परिवार के बारे में

धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी का नाम मृदुला ठाकुर है और उनके दो बच्चे हैं- बेटी नैमिषा प्रधान और बेटा निशांत प्रधान. उनकी पत्नी एक बिजनेस वुमन हैं और मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से हैं. दोनों की मुलाकात छात्र राजनीति के दौरान एक बैठक में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली.